Bhai Dooj
✕

गुजरात पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में किया बड़ा दावा, अब आ गया BJP की बिदाई का वक्त

Updated: बुधवार, 2 जुलाई 2025 (22:32 IST)
गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भरोसा जताया कि लोग 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सत्ता में लाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि अब बीजेपी का जाने का टाइम आ गया है। हाल में राज्य में विसावदर विधानसभा उपचुनाव में आप नेता गोपाल इटालिया की जीत से उत्साहित दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अतीत के विपरीत, लोगों के पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक विकल्प है।
ALSO READ: पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत
वह गुजरात में अपनी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद यहां बोल रहे थे। इस अभियान का उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का जनाधार बढ़ाना और ‘बूथ (मतदान केंद्र)’ स्तर के संगठन को मजबूत करना है। केजरीवाल ने कहा कि यह महज संयोग नहीं है कि इटालिया की जीत का अंतर 2022 में इस सीट से जीतने वाले पिछले आप विधायक से तीन गुना अधिक था।
ALSO READ: Infosys का कर्मचारी गिरफ्‍तार, ऑफिस के लेडी वॉशरूम में लगाया हिडेन कैमरा, बनाया अश्लील वीडियो
केजरीवाल ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सत्ता में रहने वाली पार्टी उपचुनाव जीत जाती है। भाजपा ने (भी) हर संभव कोशिश की, लेकिन गोपाल इटालिया विजयी हुए। मेरा मानना ​​है कि यह भगवान का संदेश है। भगवान हम सभी से कुछ कहना चाह रहे हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात पर 30 साल तक शासन किया और भाजपा ने 30 साल (1995 से) शासन किया। अब समय का पहिया घूम गया है और भाजपा के जाने का समय आ गया है। 2027 में एक नई पार्टी सत्ता में आएगी, जो ईमानदार और देशभक्त होगी। आप सत्ता में आएगी और लोगों के लिए काम करेगी।’’
ALSO READ: Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
आप सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा अच्छी सड़कें जैसी बुनियादी सुविधाएं देने में विफल रही है। गुजरात के कुछ जिलों में मनरेगा घोटाले में हाल में हुई गिरफ्तारियों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने केवल भाजपा के इशारे पर काम किया उन्होंने आरोप लगाया कि वे (भाजपा) 30 साल तक कैसे राज कर पाए? क्योंकि कांग्रेस उनकी जेब में है। भाजपा नेता अहंकारी हो गए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि गुजरात के लोगों के पास उन्हें वोट देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दोनों पार्टियों के नेता आपस में मिलकर काम करते हैं।’’
 
केजरीवाल ने दावा किया कि 70 प्रतिशत सरकारी ठेके भाजपा के करीबियों को मिलते हैं, जबकि शेष 30 प्रतिशत ठेके कांग्रेस के करीबियों को दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपनी-अपनी कंपनियां शुरू कर दी हैं।

नतीजतन, न तो भाजपा और न ही कांग्रेस के नेता कभी जेल जाते हैं। दोनों को एक साथ ठेके मिलते हैं। कांग्रेस केवल भाजपा के लिए काम करती है। केजरीवाल ने कहा कि 30 साल तक जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। अब विकल्प आम आदमी पार्टी है। विसावदर उपचुनाव सेमीफाइनल था। 2027 में हमारी पार्टी सरकार बनाएगी...भ्रष्ट लोगों का राज खत्म होगा।’’भाषा   Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख