biodatamaker

अहमद पटेल के बेटे फैजल ने छोड़ी कांग्रेस, बोले- मुझे हर कदम पर रोका गया

Updated: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (19:03 IST)
Faisal Patel News : कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने कांग्रेस के लिए काम करना बंद करने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलने की कोशिश की, लेकिन हर कदम पर उन्हें ऐसा करने से रोका गया। फैजल पिछले साल लोकसभा चुनाव में गुजरात की भरूच सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। उन्होंने कहा, यह कई सालों तक एक कठिन यात्रा रही है। मेरे दिवंगत पिता ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए काम करते हुए लगा दिया।
 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव, राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके अहमद पटेल का नवंबर 2020 में निधन हो गया। फैजल पिछले साल लोकसभा चुनाव में गुजरात की भरूच सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया।
ALSO READ: पाटीदार आरक्षण आंदोलन से जुड़े 9 मामले वापस लेगी गुजरात सरकार, हार्दिक पटेल ने किया स्वागत
फैजल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घोषणा की, बहुत दुख और पीड़ा के साथ मैंने कांग्रेस के लिए काम करना बंद करने का फैसला किया है। यह कई सालों तक एक कठिन यात्रा रही है। मेरे दिवंगत पिता ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए काम करते हुए लगा दिया।
 
उन्होंने कहा, मैंने उनके पदचिन्हों पर चलने की कोशिश की, लेकिन हर कदम पर मुझे रोका गया। मैं मानवता के लिए हर संभव तरीके से काम करना जारी रखूंगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह मेरा परिवार रहेगी। मैं कांग्रेस के सभी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया।
ALSO READ: धर्म और जाति आधारित बयानबाजी एकता के लिए बड़ी चुनौती, गुजरात में बोले सुप्रीम कोर्ट के जज
अहमद पटेल आदर्श संगठनात्मक व्यक्ति थे और उन्हें एक प्रभावी संकटमोचक माना जाता था। फैजल के मुताबिक, 2020 में अहमद पटेल के निधन के बाद उन्होंने भरूच में अपने पिता की विरासत पर दावा करने की काफी कोशिश की लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं होने दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

अगला लेख