Hanuman Chalisa
✕

राकांपा ने पूछा, क्या BJP के लिए प्रचार कर रही है BMC

Updated: बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (17:55 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बुधवार को दावा किया कि खबरों के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के हालिया बजट में आवंटित अधिकांश धनराशि उन वार्ड को मिलेगी, जहां से पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने एक बयान में कहा कि यह संभवतः उन अन्य वार्ड की तुलना में तीन गुना अधिक हो सकता है, जहां पार्षद अन्य राजनीतिक दलों के हैं। उन्होंने सवाल किया, बीएमसी आयुक्त के इस कदम से एक सवाल खड़ा होता है कि क्या बीएमसी भाजपा के लिए प्रचार कर रही है?

क्रैस्टो ने दावा किया कि उत्तर 'हां' प्रतीत होता है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले इन विशिष्ट वार्ड के लिए अधिकतम धन का आवंटन पार्टी को मतदाताओं को प्रभावित करने और आगामी नगर पालिका चुनावों में उनके वोट हासिल करने में मदद करेगा।

गत चार फरवरी को बीएमसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर देने के साथ वर्ष 2023-24 के लिए 52,619.07 करोड़ रुपए का बजट पेश किया और बजटीय अनुमान पहली बार 50000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया।

मुंबई के निवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि कोई नया कर नहीं लगाया गया। क्रैस्टो ने मांग की कि बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल जवाब दें कि महानगर में भाजपा के नेतृत्व वाले वार्डों में जनता का अधिकतम पैसा क्यों आवंटित किया जा रहा है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

वडतालधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए बड़ी सौगात! CM भूपेंद्र पटेल ने किया नए अतिथि भवन और स्कूल का लोकार्पण

भोपाल में जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल के बीच 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू,कांग्रेस नेता हिरासत में

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

अगला लेख