suvichar

गुजरात चुनाव में भाजपा का कालाधन, कांग्रेस का आरोप

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2017 (18:01 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजनीति में पारदर्शिता और चुनाव में ईमानदारी की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में जमकर कालेधन का इस्तेमाल कर रही है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य और राज्य सरकार की मशीनरी गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड प्रचार में जुटी है और सरकारी संसाधनों का पूरी तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। ये सभी घटक भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए जबरदस्त प्रचार कर रहे हैं और पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ने की बात करने वाली भाजपा गुजरात में इसके ठीक उलट काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों को वादे के अनुसार रोजगार देने जैसे कई मोर्चों पर असफल रही है और अर्थव्यवस्था को इस सरकार ने तहस-नहस कर दिया है। गुजरात में बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और विदेशी संस्थानों के सर्वेक्षण के आधार पर जश्न मनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बुनियादी मुद्दों पर लोगों का ध्यान नहीं जाए इसके लिए मूडीज जैसी संस्थाओं की रिपोर्ट को लेकर शोर मचाकर जनता के सवालों से बचने का रास्ता निकाला जा रहा है। 
 
प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार के गलत फैसलों के कारण देश को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो पाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों का ध्यान हटाने के लिए विषय बदलने में विशेषज्ञ है और यही काम गुजरात में भी किया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख