ramcharitmanas
✕

परेश रावल ने 'बंगालियों के लिए मछली पकाओगे' बयान पर मांगी माफी

Updated: शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (16:27 IST)
मुंबई। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अपने भाषण में गैस सिलेंडर, बंगालियों और मछली से संबंधित बयान के लिए अभिनेता परेश रावल ने शुक्रवार को माफी मांगते हुए कहा कि वे अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का संदर्भ दे रहे थे। सोशल मीडिया पर बंगाली समुदाय और कुछ अन्य लोगों द्वारा इसे लेकर तीखी आलोचना किए जाने के बाद अभिनेता की तरफ से यह माफी मांगी गई है।
 
पूर्व भाजपा सांसद व अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा कि स्वाभाविक रूप से मछली मुद्दा नहीं है, क्योंकि गुजराती मछली पकाते भी हैं और खाते भी हैं। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि बंगाली से मेरा आशय अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या से था। लेकिन इसके बावजूद अगर मैंने आपकी भावनाओं व संवेदनाओं को आहत किया हो तो मैं माफी मांगता हूं।
 
हालांकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा इस माफी से बहुत प्रभावित होती नहीं दिखीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'असल में केम छो हंसी-मजाक करने वाले व्यक्ति को माफी मांगने की आवश्यकता नहीं है। बंगालियों की तरह मछली पकाने का दूसरा हिस्सा है, 'बंगालियों की तरह दिमाग रखना'। किसी भी दूसरे भारतीय राज्य के मुकाबले कहीं अधिक नोबेल पुरस्कार विजेता, मित्र...।'
 
रावल ने बीते मंगलवार को वलसाड जिले में भाजपा की एक रैली में गैस सिलेंडर के दामों का भावनात्मक चुनावी मुद्दा उठाया था। रावल ने कहा कि गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन इनकी कीमत में कमी आएगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकिन क्या होगा अगर रोहिंग्या प्रवासी और बांग्लादेशी दिल्ली की तरह आपके आसपास रहने लगें? गैस सिलेंडर का क्या करोगे? बंगालियों के लिए मछली पकाओगे?
 
गुजरात में 182 सीटों के लिए 2 चरणों में हो रहे विधानसभा चुनावों के पहले चरण में गुरुवार को 89 सीटों के लिए वोट डाले गए जबकि शेष सीटों के लिए दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख