Hanuman Chalisa
✕

चुनावी गणित, बड़े गांधी के घर छोटे गांधी...

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (14:12 IST)
पोरबंदर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे और इसकी शुरुआत यहां महात्मा गांधी की जन्म स्थली कीर्ति मंदिर जाकर की।
 
वह अपने दौरे के दौरान अहमदाबाद में एक रोड शो के अलावा पाटीदारों की बहुलता वाले निकोल क्षेत्र में सभा भी करेंगे।
 
पिछले तीन माह में गुजरात के आधा दर्जन दौरे कर चुके गांधी नई दिल्ली से सीधे पोरबंदर हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां वह नवा बंदर के निकट नावनुमा स्टेज से मछुआरा समुदाय के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह अहमदाबाद के निकट साणंद के नानी देवली में दलितों के साथ संवाद करेंगे और उन्हें इस अवसर पर एक विशाल राष्ट्रध्वज दिया जाएगा। 
 
वह अहमदाबाद के में डाक्टरों और छोटी दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग कार्यक्रमों में संवाद करेंगे। इसके बाद वह पाटीदार बहुल निकोल में मोटरसाइकिल रैली के साथ एक रोड शो में भाग लेंगे और फिर एक चुनावी सभी को भी संबोधित करेंगे।
 
शनिवार 25 नवंबर को वह उत्तर गुजरात के गांधीनगर और अरावल्ली, तथा मध्य गुजरात के आदिवासी बहुल महिसागर और दाहोद जिलों का दौरा करेंगे और नुक्कड़ सभा तथा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। देर शाम वह वडोदरा हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख