Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास दस बातें

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (19:46 IST)
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी ही महत्वपूर्ण बातें कहीं। वे प्रेस के लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं। उनकी बातचीत की महत्वपूर्ण बातें इस तरह से हैं-
 
1. मोदीजी अगर सी-प्लेन में उड़ना चाहते हैं तो अच्छी बात है। सवाल यह है कि पिछले 22 साल में गुजरात की जनता के लिए क्या किया गया?
 
2. मोदीजी घबराए हुए हैं। कांग्रेस प्रमुख के तौर पर वे राजनीतिक विमर्श के तरीकों में बदलाव करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विमर्श की भाषा संयत हो।
 
3. क्या अहमदाबाद, सूरत के बिजनेस की मदद नहीं की जा सकती है? छोटे और मध्यम व्यवसायों को हम मदद करेंगे उन्हें बैंक से ऋण देंगे। भाजपा ने 22 साल में गुजरात के लिए क्या किया।
 
4. जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में बोला वह भी स्वीकार्य नहीं है, मनमोहन सिंह भी भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं और उन्होंने देश के लिए काम किया है। 
5. भाजपा इस बार घबराई हुई है। चुनाव मुद्दों पर जीता जाता है और जो अपने मुद्दों को बनाए रखता है, वह चुनाव जीतता है। भाजपा को देखें तो वो मुद्दों को बना ही नहीं पाई सिर्फ ध्यान भटकाने में लगी रही।
 
6. मोदीजी ने 15 लाख का वादा किया, हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन पूरा नहीं किया। हमने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया। हम हवा में नहीं बोले, हमने जो कहा वो किया है, हमारा रिकॉर्ड है। 
 
7. मं‍दिर जाने के सवाल पर बोले राहुल-‘मंदिर में जाना मना है क्या?’ उन्होंने कहा कि वे केदारनाथ धाम भी गए हैं।
 
8. जो भी निर्णय लेंगे वे गुजरात की जनता से पूछकर लेंगे। आपसे बिना पूछे मनमाने ढंग से कोई भी फैसला नहीं किया जाएगा। 
 
9. पाटीदार, पिछड़ा, आदिवासी, दलित, किसान समाज सबके सब आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी है, एक साथ मुद्दों पर बोल रही है। भाजपा को देखें तो वह मुद्दों को बना ही नहीं पाई सिर्फ ध्यान भटकाने में लगी रही। 
 
10. राहुल गांधी ने कहा- हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। गुजरात की ताकत छोटे उद्योग हैं, हम उन्हें विकसित करेंगे।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख