suvichar
✕

राहुल बोले, भाजपा को अब अपने ‘विशेषज्ञ जादूगर’ पर यकीन नहीं

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (08:02 IST)
दाहोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जादूगरों का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि पार्टी को इस बात का अहसास हो गया है कि उसके अपने ‘विशेषज्ञ जादूगार’ लोगों को लुभाने में अब विफल रहेंगे।
 
भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जादूगरों का सहयोग लिये जाने की खबरों का हवाला देते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 22 वर्ष से ‘जादू’ दिखा रहे हैं।
 
गांधी ने एक रैली में कहा, 'अखबारों में यह खबर आई है कि गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी कई जादूगरों को लेकर आ रही है। इस खबर को पढ़कर मैं दंग रह गया कि इतने जादूगरों की क्या जरूरत है जब पार्टी में एक विशेषज्ञ जादूगर पिछले 22 वर्ष से जादू दिखा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा इस बात को लेकर भयभीत है कि उनके जादूगर (मोदी) विफल हो जाएंगे। इसीलिए वे लोग इतने जादूगरों को चुनाव प्रचार के लिए ला रहे हैं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख