Hanuman Chalisa

गुजरात में 'दबंग' साबित हुए पटेल

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (13:10 IST)
गुजरात चुनाव में भले ही भाजपा जीत गई और लगातार छठी बार उसकी सरकार बनने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जा रहा हो लेकिन यहां एक बार फिर पटेल ही दबंग साबित हुए हैं। 
 
हार्दिक पटेल का जादू कितना चला और उसने भाजपा को कितना नुकसान पहुंचाया यह एक अलग चर्चा का विषय है लेकिन पाटीदारों और पटेलों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा। दोनों ही पार्टियों ने पाटीदारों को जमकर टिकट दिए और उन्होंने 49 सीटें जीतकर यह जता दिया है कि इस विधानसभा में उनका ही बोलबाला रहेगा। देखा जाए तो इस बार 25 फीसदी से ज्यादा पटेल विधानसभा पहुंचे हैं। 
 
हार्दिक पटेल ने जिस भाजपा का विरोध किया उसने पटेलों को बड़ी संख्या में टिकट देकर उन्हें खुश करने का प्रयास किया। भाजपा का यह दांव कामयाब भी रहा और उसके टिकट पर 32 पटेल नेता चुनाव जीतने में सफल रहे। ये अलग बात है कि पटेलों के कारण ही भाजपा को नुकसान भी उठाना पड़ा।  दूसरी ओर हार्दिक से समर्थन मिलने के बाद कांग्रेस ने भी पाटीदार नेताओं को टिकट दिया और 17 उम्मीदवार पंजे के चिह्न पर चुनाव लड़कर जीत गए। 

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

भदरसा अब 'भरत नगर', मुख्यमंत्री योगी के फैसले से भरत जी की तपोभूमि को मिला सम्मान

यूपी में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : गडकरी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

अगला लेख