Hanuman Chalisa

मैं नरेन्द्र मोदी बनना चाहता हूं...

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (07:42 IST)
गुजरात विधानसभा के लिए दोनों चरणों के चुनाव के बाद 15 दिसंबर नरेन्द्र मोदी पर बनी एक फिल्म रिलीज होगी, जिसका नाम है 'हूं नरेन्द्र मोदी बनवा मांगू छू' अर्थात मैं नरेन्द्र मोदी बनना चाहता हूं। इस फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन की कहानियां बताई गई हैं। 
 
फिल्म के लेखक और निर्देशक अनिल नरयानी ने बताया कि 'हूं नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू' हमारे देश के मोदी के बचपन की कहानी पर आधारित है, जिसकी कहानी प्रेरणादायक है। इस कहानी को खासकर बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखकर हमने तैयार किया है। हम इस फिल्म में उनकी कहानी को इस तरह से पेश कर रहे हैं, जिससे दर्शक मोटिवेट हों। साथ ही उन्हें ये भी समझ में आए कि मोदी देश की भलाई के लिए क्या चाहते हैं, क्यों चाहते हैं और कैसे चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज देश का हर बच्चा नरेंद्र मोदी बनना चाहता है। इसका किसी राजनीतिक दल से कोई वास्ता नहीं है। हम चाहते हैं मोदी की प्रेरणास्पद कहानी देश भर में जाए। यह फिल्म मोदी की बायोपिक नहीं है, लेकिन उनके बचपन की कहानी है। अनिल ने कहा की हमने 1975 के आसपास मोदी के साथ जो उनके दोस्त आदि थे, उनसे मिलकर, बातचीत कर यह कहानी बनाई है।
 
इस कहानी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। यह पूरी तरह से व्यावसायिक फिल्म है। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज की तिथि 15 दिसंबर 4 महिने पहले ही तय की गई थी, लेकिन उस समय हमें पता नहीं था कि चुनाव की घोषणा हो जाएगी। फिल्म की बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में जो बच्चा मोदी का रोल निभा रहा है, वह बच्चा दो हजार बच्चों के ऑडिशन के बाद चुना गया है। उसने अब तक 15 फिल्मों में काम किया है। 
 
नरयानी ने बताया कि इस फिल्म में तीन गाने हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित नमो नमो... गाना हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग उदवाड़ा रेलवे स्टेशन, वडोदरा, अहमदाबाद जैसे शहरों में हुई है। हालांकि मोदी के गांव वडनगर में इस फिल्म का एक भी सीन शूट नहीं किया गया। 
 
दअरसल, शूटिंग की अनुमति को लेकर काफी मुश्किलें आ रही थीं, इसलिए हमने वहां शूटिंग नहीं करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि फिल्म का पहला भाग 15 दिसंबर को रिलिज होगा। दूसरा भाग अभी तैयार हो रहा है, जो 2019 में रिलीज होगा। 
लेखक के बारे में
हरीश चौकसी
Freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख