biodatamaker
✕

भरुच में मोदी बोले, बनासकांठा में बाढ़ के समय मौज कर रहे थे कांग्रेस विधायक

Updated: रविवार, 3 दिसंबर 2017 (15:31 IST)
भरुच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार से शुरू हुए अपने गृहराज्य गुजरात के 2 दिवसीय चुनावी दौरे की पहली सभा में कांग्रेस के साथ ही साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव और लगातार 5 बार से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल पर निशाना साधा।
 
मोदी ने पटेल के गृह जिले भरुच के आमोद में चुनावी सभा में उनका सीधे तौर पर नाम लिए बिना यूपीए शासन की याद दिलाते हुए कहा कि इतनी सत्ता आपके पास थी। प्रधानमंत्री खुद आप पर निर्भर रहते थे और प्रधानमंत्री आवास के दरवाजे आपके लिए खुले रहते थे और गांधी-नेहरू परिवार आपको विश्वस्त मानता था। अगर आपको गुजरात और भरुच के लिए जरा भी भावना होती तो आपने कुछ किया होता। आपने नर्मदा पर एक पुल तक नहीं बनाया। 
 
उन्होंने गत अगस्त में हुए राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पटेल के समर्थक कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में रखे जाने की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि बनासकांठा में बाढ़ की आपदा के समय वे निजी स्वार्थ के लिए विधायकों को मौज कराने के लिए बाहर ले गए। 
 
मोदी ने कहा कि गुजरात में कोई भी कांग्रेस नेता उनसे (पटेल) से पूछे बिना पानी तक नहीं पी सकता। अपने आपको शेर खां समझने वाले इस नेता को सबक सिखाने के लिए लोग जिले से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर डालें।
 
उन्होंने उत्तरप्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के लोग कांग्रेस को अच्छी तरह पहचान गए हैं। कांग्रेस को कई प्रधानमंत्री देने वाले तथा मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी (राहुल का नाम सीधे नहीं लिया, इशारे में लिया) जैसे नेताओं की कर्मभूमि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का क्या हुआ? गुजरात की जनता भी 'कांग्रेस की लीला' को अच्छी तरह से जानती है। कांग्रेस ने जातिवाद और वंशवाद में 70 साल बर्बाद किया है।
 
मोदी ने कहा कि गुजरात में भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। कांग्रेस के पास बचने  का कोई रास्ता नहीं है तो यह लोगों को लड़ाने की राजनीति का सहारा लेने का प्रयास कर रही है, पर जनता यह सब समझती है। गुजरात में मुसलमानों की सर्वाधिक आबादी वाले 2 जिले कच्छ और भरुच भाजपा के शासन में विकास के मामले में भी सबसे अव्वल जिलों में शुमार हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मौका देखकर रंग बदलने का काम करती है। बुलेट ट्रेन के लिए मनमोहन सरकार ने भी 2012 में घोषणा की थी, पर इसे जापान से पैसे नहीं मिल पाए। वे इसके लिए लगभग मुफ्त के भाव में 1 लाख करोड़ ले आए। मोदी ने अपने संबोधन में भाजपा और कांग्रेस के शासन में गुजरात के विकास का तुलनात्मक आंकड़ा भी पेश किया और कहा कि उनकी सरकार ने पश्चिमी तट के 1,300 टापुओं के विकास के लिए एक योजना बनाई है। (वार्ता) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख