Daily Horoscope

गुजरात चुनाव : एनकाउंडर स्पेशलिस्ट का नहीं लगा सही निशाना

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (08:04 IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दोनों चरणों के नामांकन भरने की अवधि समाप्त होने के साथ ही पूर्व आईपीएस अधिकारियों के सपने भी धूल में मिल गए हैं। ये अधिकारी हैं- डीजी वंजारा, एनके अमीन और तरुण बारोट।
 
ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनों ही ‍अधिकारी सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति एनकाउंटर मामले में सुर्खियों में आए थे। डीजी वंजारा तो पिछले साल ही जमानत पर छूटे थे और जेल से बाहर आते ही उन्होंने एलान कर दिया था कि वे राजनीति के मैदान में उतरेंगे। 
 
रिहाई के समय वंजारा ने कई रैलियां भी की थीं। तब उन्होंने कहा था कि अब उनकी दूसरी पारी शुरू होगी। पहली पारी में वे और उनके साथी पुलिस अधिकारी बहुत फील्डिंग कर चुके हैं, अब वे बैटिंग करेंगे। उनके बाकी दो साथियों अमीन और बारोट की मंशा भी चुनाव लड़ने की ही थी। 
 
भाजपा से करीबी के चलते ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि तीनों ही अधिकारियों की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन पार्टी ने किसी को भी टिकट नहीं दिया। हालांकि वंजारा ने बाद में यह कहकर खुद को जरूर सांत्वना दी कि मैं  एनजीओ के लिए काम करता रहूंगा और लोगों से जुड़ा रहूंगा। वंजारा ने तो अपने लिए काम ढूंढ लिया है, मगर अमीन और बारोट का क्या होगा, यह सवाल जरूर गुजरात के लोग पूछ रहे हैं। 
लेखक के बारे में
हरीश चौकसी
Freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख