Hanuman Chalisa
✕

राहुल आकीडो में ब्लैक बेल्ट, और नरेन्द्र मोदी...

Updated: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (18:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्‍वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। हालांकि इसके बाद ही मोदी समर्थकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, वहीं कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया। 

प्रियंका ने ट्‍वीट कर कहा- 'मित्रों यदि वह (राहुल गांधी) अकीडो में ब्लैक बेल्ट हैं तो मैं (मोदी) फेकीडो में गोल्ड बेल्ट हूं। वे शूटिंग चैंपियन हैं और मैं भी शूटिंग (जुबानी) चैंपियन हूं। प्रियंका का तात्पर्य फेंकू से था, जो मोदी के लिए उनके विरोध करते हैं। उनका इतना लिखना था कि मोदी समर्थकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आशा बिष्ट नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि आश्चर्यजनक, आप गूंगे युवराज की पूजा करना कब छोड़ेंगे। 
कैलाश वाघ नामक व्यक्ति व्यक्ति राहुल गांधी के फोटो के साथ ट्‍वीट किया, जिस पर लिखा था कांग्रेस के युवराज इकलौते ऐसे नेता हैं, जो खुद पर ही पलटवार करते हैं। एक अन्य ट्‍विटर एकाउंट से लिखा गया कि मित्रों ये देश जानना चाहता है कि राहुल की काली बेल्ट कहां है? 
 
एक व्यक्ति ने लिखा कि कांग्रेस सोचती है कि भाजपा लोगों को मूर्ख बना रही है, जबकि इस पर तो कांग्रेस का एकाधिकार है, जो पिछले 60 वर्षों से लोगों को बेवकूफ बना रही है। एक नरेन्द्र मोदी फेन्स ने लिखा कि ब्लैक बेल्ट में अब तक भ्रष्टाचार नहीं होता था, कांग्रेस ने वहां भी रिकॉर्ड बना दिय। 
 
आजाद भाई नामक हैंडल पर लिखा गया- मोदी का मन हुआ तो नोटबंदी, मन हुआ तो जीएसटी, मन हुआ तो अमीरों का कर्जा माफ़...कितना चंचल मन है लल्ला का..? गब्बरसिंह नो त्रास। पीयूष नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया कि 'वह राहुल गांधी, मैं जुमलों की आंधी। 
<

मोदी का मन हुआ तो नोटबंदी, मन हुआ तो जीएसटी, मन हुआ तो अमीरों का कर्जा माफ़...कितना चंचल मन है लल्ला का..? #ગબ્બર_સિંગનો_ત્રાસ

— AZAD BHAI (@AZADBHAI52) October 27, 2017 >एक अन्य व्यक्ति ने ट्‍वीट किया कि मोदी जी यह आम आदमी की भीड़ है जो आपसे परेशान है। स्मृति ईरानी जी यह कोई फोटो शॉप नहीं है। गरजेगा गुजरात।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख