sawan somwar

भाजपा नेता चाय पीते हुए लोगों के साथ सुनेंगे 'मन की बात'

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (09:59 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस के ट्वीट में 'चायवाला' कहकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाए जाने का लाभ उठाने के क्रम में अरुण जेटली और अमित शाह सहित भाजपा नेता रविवार को समूचे गुजरात में लोगों के साथ चाय पीते हुए रेडियो पर प्रधानमंत्री की 'मन की बात' सुनेंगे। इस कार्यक्रम का नाम 'मन की बात-चाय के साथ' रखा गया है, जो 182 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 50,128 बूथों पर होगा।
 
पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद के दरियापुर निर्वाचन क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय वित्तमंत्री सूरत-पश्चिम सीट के अडाजन क्षेत्र में एक बूथ पर लोगों के साथ चाय पिएंगे।
 
विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले पार्टी नेताओं में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, उमा भारती, स्मृति ईरानी, जुएल ओराव, पुरुषोत्तम रूपाला, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और गुजरात के कई मंत्री, विधायक तथा सांसद शामिल हैं।
 
कार्यक्रम नरेन्द्र मोदी के 27 और 29 नवंबर के दौरे से पहले आयोजित हो रहा है। इस दौरान वे सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में 8 रैलियों को संबोधित करेंगे, जहां 9 दिसंबर को मतदान होगा। 
 
युवक कांग्रेस द्वारा मोदी की चाय विक्रेता की पृष्ठभूमि का मजाक बनाए जाने का हवाला देते हुए राज्य के भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने 23 नवंबर को इस आयोजन की घोषणा की थी। युवक कांग्रेस ने अपने ट्वीट पर विवाद होने के बाद माफी मांग ली थी और ट्वीट को हटा लिया था। यह ट्वीट युवक कांग्रेस की पत्रिका 'युवा देश' के टि्वटर हैंडल पर किया गया था। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट की निंदा करते हुए इसे गरीब विरोधी करार दिया था।
 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि मोदी, पूर्व चाय विक्रेता, कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। भाजपा ने तब चुनाव प्रचार के तहत मोदी की 'चाय पर चर्चा' शुरू करने के लिए इस टिप्पणी का लाभ उठाया था। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

अगला लेख