dharma sangrah

ईवीएम में छेड़छाड़ से भाजपा ने जीता चुनाव

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (14:15 IST)
नई दिल्ली। मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा की जीत राज्य के लोगों के कारण नहीं बल्कि ईवीएम के कारण हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘एक बड़ा खतरा’ है।
 
 
निरूपम ने कहा कि जब पूरा गुजरात भाजपा के खिलाफ है तथा प्रधानमंत्री की चुनावी रैली में खाली कुर्सियों देखी गयीं तो भाजपा के लिए यह जीत गुजरात के लोगों के कारण नहीं, ईवीएम के कारण है। पूर्व सांसद ने ट्वीट कर कहा कि हमें शुरू से ही इस बात का संदेह था। सभी लोग सावधान हो जाइये, यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने 24 अक्टूबर के उस ट्वीट की भी याद दिलायी जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को 125-140 सीटें मिलेगी जबकि भाजपा केवल 40-47 सीटों पर सिमट जाएगी।
 
 
निरूपम ने ट्वीट कर कहा कि मैं इस ट्वीट पर कायम हूं। यही नतीजा हो सकता था बशर्ते ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गई हो। रुझानों में भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए है। 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 सीटें और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख