dharma sangrah
✕

गुजरात चुनाव : नरेन्द्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की कांग्रेसियों को नसीहत

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (13:24 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के पिछले विधानसभा चुनावों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर व्यक्तिगत हमलों का खामियाजा भुगत चुकी कांग्रेस के आलाकमान ने इस बार इससे पूरी तरह गुरेज करने के निर्देश अपने नेताओं को दिए हैं। 
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश प्रभारी अशोक गेहलोत ने बताया कि उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखित रूप से पार्टी के सभी नेताओं से कहा है कि मोदी चूंकि देश के प्रधानमंत्री हैं इसलिए इस पद की गरिमा को देखते हुए उनके बारे में कोई ऐसा बयान नहीं दिया जाए, जिससे इस पद की प्रतिष्ठा को ठेस लगती हो।
 
उन्होंने हालांकि कहा कि मोदी स्वयं अपने पद का ध्यान नहीं रखते हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों जगह प्रचार में कांग्रेस के खिलाफ हल्की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं पर गांधी ने हमसे ऐसा नहीं करने को कहा है।
 
ज्ञातव्य है कि पूर्व में मोदी के लिए मौत का सौदागर जैसे शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस को भारी पड़ा था। इस बार पाटीदार आरक्षण आंदोलन को लेकर भाजपा से पटेल समुदाय की कथित नाराजगी तथा अन्य समीकरणों और 22 साल से सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के सहारे चुनाव जीतने की उम्मीद कर रही कांग्रेस फिर से ऐसा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती जिससे लोगों में गुजराती मूल के प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सहानुभूति की लहर पैदा हो जाए। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख