shradh paksha
✕

गुजरात चुनाव, लिस्ट जारी होते ही भिड़े कांग्रेस और पाटीदार आंदोलन के कार्यकर्ता

Updated: सोमवार, 20 नवंबर 2017 (11:05 IST)
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की आने के बाद रविवार देर रात पाटीदार अनामत आंदोलन समिति और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। अहमदाबाद में गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के घर के बाहर पाटीदार कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। 
 
इसके अलावा सूरत में भी पाटीदार कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाया। आंदोलन समिति के संयोजक दिनेश बामणिया ने कहा कि कांग्रेस ने बिना भरोसे में लिए दो पाटीदार नेताओं के नामों की घोषणा की है। उन्होंने पूरे गुजरात में कांग्रेस का विरोध करने की भी धमकी दी।
 
इससे पहले रविवार को ही पाटीदार आरक्षण पर कांग्रेस और हार्दिक पटेल के बीच सहमति बन गई थी। कांग्रेस के साथ बैठक के बाद दिनेश बम्भानिया ने कहा था कि सोमवार को राजकोट में आरक्षण के फॉर्मूले और समिति द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने को लेकर हार्दिक पटेल घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में हार्दिक उपस्थित नहीं थे।
 
आंदोलन के अगुवा माने जा रहे हार्दिक पटेल के करीबी बम्भानिया ने कहा, हमने पहले भी कांग्रेस से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था और बैठक में पार्टी ने आरक्षण देने को लेकर कई विकल्प समिति के सामने रखे, जिस पर सहमति बनी। बोले, मैं यह कह सकता हूं कि आरक्षण देने के मुद्दे पर हमारा कांग्रेस के साथ करार हुआ है। हमने 'पास' को टिकट देने के मामले को लेकर कोई बात नहीं कही है। अब इस बात की घोषणा हार्दिक करेंगे समिति कांग्रेस को समर्थन देगी या नहीं।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, CJP Protest के लिए पहुंचे थे दिल्ली

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

अगला लेख