ramcharitmanas

गुजरात चुनाव : गुटबाजी के कारण अटकी कांग्रेस की सूची

Updated: रविवार, 19 नवंबर 2017 (21:36 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए पर्चा भरने के लिए भले ही दो दिन का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस ने अब भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। पार्टी आरक्षण की मांग के बीच जटिल जातिगत संतुलन साधने के साथ ही आंतरिक गुटबाजी से भी जूझ रही है।
 
पार्टी की पहली सूची के रात तक आने की उम्मीद है। आज ही पीएएएस नेताओं और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक निर्धारित है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने ज्यादा जानकारी दिए बगैर कहा कि हमारी सूची आज घोषित की जाएगी।
 
हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने कांग्रेस कोटे से 20 सीटों की मांग कर रही है। अल्पेश ठाकोर के नेतृत्व वाले ओबीसी समूह ने 12 सीटों की मांग रखी है। यही वजह है कि कांग्रेस की सूची आने में विलंब हो रहा है। ठाकोर ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
 
इसके साथ ही पार्टी की प्रदेश इकाई में गुटबाजी और आंतरिक कलह को भी उम्मीदवारों के अंतिम चयन में हो रही देरी की वजह बताया जा रहा है। इसके उलट सत्ताधारी भाजपा ने 182 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए दो सूचियां जारी कर 106 उम्मीवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
 
टिकटों को लेकर हो रही बातचीत के जानकार एक कांग्रेस नेता ने कहा कि सीटों के आवंटन का मामला आज हल हो जाएगा। पार्टी सूत्रों ने कहा, पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करने में विलंब पीएएएस और कांग्रेस के बीच सीटों की मांग को लेकर चर्चा हो रही है। पीएएएस ने 20 सीटों की मांग की है जबकि अल्पेश ठाकोर के नेतृत्व वाले ओबीसी समूह ने 12 से 15 सीटों पर दावा किया है। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख