Hanuman Chalisa
✕

गुजरात चुनाव : कांग्रेस ने जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Updated: रविवार, 19 नवंबर 2017 (23:15 IST)
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने रविवार को 77 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में शक्तिसिंह गोहिल को मांडवी से जबकि पोरबंदर सीट से अर्जुन मोडवाडिया को टिकट मिला है। शक्तिसिंह गोहिल की सीट बदली गई है। पहले वे कच्छ के अब्दासा से विधायक थे। इससे पहले सोशल मीडिया पर जारी एक फर्जी लिस्ट को लेकर विवाद भी देखने को मिला। 
 
कांग्रेस ने ललित बसोया को धोराजी से टिकट दिया है। बसोया हार्दिक पटेल के करीबी हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के खिलाफ पार्टी ने इंद्रनील को उतारा है। महुआ से पूर्व सांसद तुषार चौधरी को टिकट दिया गया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर कांग्रेस की एक फर्जी लिस्ट भी आ गई थी। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने इसे फर्जी करार दिया था। कांग्रेस ने बीजेपी पर फर्जी लिस्ट जारी करने का आरोप लगाया है। 
 
इस सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम का जिक्र था। रविवार को फर्जी जारी होने की सूचना के कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने इसका खंडन कर दिया। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जारी फर्जी सूची के लिए कांग्रेस के लेटरपैड और प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया गया है। भाजपा ने शुक्रवार को 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी किया था। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख