kalsarpa dosh calculator
✕

अरुण जेटली बोले, राहुल को जीएसटी की समझ नहीं...

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2017 (17:35 IST)
अहमदाबाद। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुजरात विधानसभा चुनाव में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मुद्दे को जोरशोर से उछाल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि उन्हें (गांधी को) जीएसटी की समझ ही नहीं है।
        
जेटली, जो गुजरात चुनाव के लिए सत्तारुढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं, ने आज यहां कहा, मैं स्पष्ट तौर पर मानता हूं कि राहुल को जीएसटी की समझ ही नहीं है। उन्होंने इसका अध्ययन ही नहीं किया है। अगर ऐसा किया होता तो पता होता कि कांग्रेस शासित राज्य सरकारों के वित्तमंत्रियों की भी जीएसटी के एक-एक निर्णय के साथ पूरी सहमति है। यह फैसले देश की अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक हैं और इनकी पूरी दुनिया में भी सराहना हो रही है।
       
उन्होंने कहा कि गांधी अगर केवल चुनाव के मौके पर कुछ अवसरवादिता वाले बयान दे दे रहे हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि उनको जीएसटी की जानकारी है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की हर माह बैठक होती है, जिसके दो प्रमुख उद्देश्य होते हैं। एक संक्रमण काल से जुड़े मुद्दों को देखना और दूसरा राज्यों और केंद्रों के बीच कर विभाजन का संतुलन बना रहे। 
 
उन्होंने कहा कि इसमें होने वाले सुधार एक दीर्घकालिक प्रक्रिया का भाग हैं और इन्हें चुनाव से जोड़ना सही नहीं है। यह व्यापार की सहूलियत तथा बेहतर कराधान व्यवस्था के लिए है। देश फिर से 17 करों वाली जटिल प्रणाली की ओर नहीं लौट सकता। (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख