shradh paksha
✕

मणिनगर में मोदी की राह आसान

Written By WD
Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2012 (20:58 IST)
FILE
गुजरात में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने का प्रयास कर रहे नरेंद्र मोदी के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में जीत की राह आसान नजर आ रही है।

मोदी के मणिनगर विधानसभा क्षेत्र में उनके खिलाफ चुनावी मैदान में निलंबित आईपीएस अधिकारी की पत्नी उतरी हैं, जो एक असमान चुनावी जंग नजर आती है।

कांग्रेस की प्रत्याशी श्वेता भट्ट निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी हैं और वे विधानसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देने उतरी हैं। संजीव भट्ट को एक समय मोदी का करीबी माना जाता था, लेकिन 2002 के दंगों के बाद दोनों के बीच दूरियां हो गईं।

भट्ट मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी जंग लड़ रहे हैं और अब वह चुनावी मैदान में भी एक दूसरे का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं।

वैसे इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन चुनावी जंग मोदी और श्वेता के बीच ही मानी जा रही है क्योंकि राजनीतिक रूप से मजबूत पटेल समुदाय के नेता माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने लगातार बढ़ते अहमदाबाद शहर में शामिल इस सीट से अपना उम्मीदवार हटाने का फैसला किया है।

केशुभाई ने एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री काशीराम राणा के साथ मिलकर गुजरात परिवर्तन पार्टी नाम से अपना राजनीतिक दल बना लिया था। हालांकि राणा के निधन ने नई पार्टी को झटका दिया है। इस चुनाव क्षेत्र में 2.25 लाख मुस्लिम मतदाता हैं, जो मानते हैं कि मोदी और श्वेता भट्ट के बीच ‘कोई मुकाबला नहीं’ है।

पेशे से दर्जी मोहम्मद मोहसिन अंसारी ने कहा कि मणिनगर में मोदी की आसान जीत होने जा रही है। कोई भी उन्हें हरा नहीं सकता।

सातवीं कक्षा तक मदरसे के बजाय सामान्य स्कूल में पढ़ने वाले अंसारी ने कहा कि सदभावना मिशन के दौरान कट्टरवादी हिन्दुत्व के रुख में नरमी लाने के बाद मोदी को अल्पसंख्यक समुदाय के एक धड़े के मत मिल सकते हैं।

हालांकि उनका मानना है कि 2002 के दंगों के दाग अब भी बने हुए हैं और इसके लिए मोदी को जिम्मेदार माना जाता है। (एजेंसी)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना