Hanuman Chalisa
✕

नरेन्द्र मोदी के मंच पर इरफान पठान

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2012 (23:09 IST)
FILE
क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान ने भाजपा की चुनाव रैली के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा किया। दरअसल, यह पार्टी राज्य में अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रही है।

राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के दौरान इरफान मंच पर मोदी के साथ खड़े नजर आए। वड़ोदरा के रहने वाले इरफान ने मोदी का भाषण सुनने आए लोगों का मंच से हाथ उठाकर अभिवादन किया। चोट के चलते आजकल पठान क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं।

मोदी ने अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने के लिए सितंबर, 2011 में शांति और सौहार्द को लेकर ‘सदभावना मिशन’ शुरू किया था। हालांकि, भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के एक भी उम्मीदवार को नहीं उतारा है, जबकि मध्य गुजरात में पंचमहल और दाहोद आदिवासी एवं अल्पसंख्यक बहुल इलाका है तथा खेड़ा, आणंद और वड़ोदरा पटेल बहुल इलाका है।

भाजपा कांग्रेस में भिड़ंत : पठान की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि मोदी चिंतित लग रहे हैं, लेकिन भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी के शासन के बेहतरीन रिकॉर्ड के कारण मुख्यमंत्री के साथ चुनावी मंच पर नजर आए।

खुर्शीद ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के पर्यवेक्षक के तौर पर उन्हें हैरानी हुई है कि मोदी तमाशा दिखाने वाले जादूगरों की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी चिंतित नजर आ रहे हैं।

भाजपा ने कहा कि गुजरात में अल्पसंख्यकों की विकास दर सर्वश्रेष्ठ है और ऐसे में हैरानी होती है कि कांग्रेस को मोदी की सभा में पठान की मौजूदगी से आपत्ति है। उन्होंने कहा कि एक जानमाने क्रिकेटर होने के साथ ही पठान एक प्रमुख गुजराती भी हैं।

राज्य में पहले चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान होना है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 17 दिसंबर को होगा। मतगणना 20 दिसंबर को होगी। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां