dharma sangrah
✕

गुजरात चुनाव- महत्वपूर्ण है लेउवा पटेल समुदाय

Written By भाषा
Published: बुधवार, 5 दिसंबर 2012 (19:54 IST)
FILE
गुजरात में भाजपा के लगातार 18 साल के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लेउवा पटेल समुदाय ने सत्तारूढ़ पार्टी की रातों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि इस जाति के कद्दावर नेता केशुभाई पटेल द्वारा नई पार्टी गठित करने के बाद अभी यह तय नहीं है कि सौराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में यह समुदाय किस ओर जाएगा।

पटेल समुदाय की राज्य में करीब 18 प्रतिशत जनसंख्या है और यह समुदाय पिछले दो दशक से भाजपा के साथ था लेकिन इस बार वे लेउवा और कादवा उपजातियों में विभाजित हो गए हैं। लेउवा उपजाति का प्रतिनिधित्व 83 वर्षीय केशुभाई पटेल करते हैं और उनका आरोप है कि मोदी शासन में पिछले 10 वर्ष में इस समुदाय पर ध्या न नहीं दिया गया।

राजनीतिक विश्लेषक दिनेश शुक्ला ने कहा कि सवाल यह है कि किस राजनीतिक दल को इस शक्तिशाली उपजाति का समर्थन मिलेगा? वे भाजपा के साथ रहेंगे या वे जीपीपी के साथ जाएंगे? उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा की 182 सीटों में से सौराष्ट्र क्षेत्र में 54 सीटें हैं, जो 7 जिलों भावनगर, अमरेली, जूनागढ़, जामनगर, पोरबंदर, सुरेंद्रनगर और राजकोट में फैली हैं। इसलिए हमेशा यह कहा जाता है कि जो भी पार्टी सौराष्ट्र में दबदबा बनाएगी, राज्य में उसी का शासन होगा। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन