dharma sangrah
✕

गुजरात चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र जारी

नरेंद्र मोदी ने जारी किया लोकलुभावन घोषणा पत्र

Written By भाषा
Published: सोमवार, 3 दिसंबर 2012 (18:04 IST)
FILE
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया और कहा कि यह समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए एक रूपरेखा है।

पार्टी के घोषणापत्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवास की समस्या, पानी, सिंचाई की समस्या के हल तथा किसानों के मुद्दों के समाधान का वादा किया गया है। घोषणापत्र में मोदी ने ‘नव मध्यम वर्ग’ की एक नई श्रेणी का वादा भी किया है। इसमें वे लोग आएंगे जो गरीबी रेखा से ऊपर तो आ चुके हैं लेकिन मध्यम वर्ग की श्रेणी में नहीं आ पाए हैं।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विभिन्न योजनाएं बनाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में गुजरात में विकास के कारण नव मध्यम वर्ग का उदय हुआ है। हम उनके मुद्दों को हल करना चाहते हैं।

कांग्रेस ने ग्रामीण और शहरी गरीबों को किफायती दरों पर क्रमश: कपड़े और आवास मुहैया कराने का वादा किया है। इसके जवाब में भाजपा के घोषणापत्र में अगले 5 साल में 50 लाख नए मकानों के निर्माण का वादा किया गया है।

पूर्व में कांग्रेस के कम कीमत में मकान मुहैया कराने की योजना के वादे को लोगों से खासी प्रतिक्रिया मिली थी और पार्टी द्वारा वितरित किए जा रहे फॉर्म लेने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की लंबी कतारें लगती थीं।

मोदी से पूछा गया कि क्या इसी योजना के जवाब में भाजपा ने 50 लाख नए मकान बनाने का वादा किया है। इस पर उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी और जदयू जैसे दलों ने भी अपने अपने घोषणापत्र में ऐसा किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव से पहले हमने 20 लाख मकान बनाने का वादा किया था और इस चुनाव से पहले हमने 50 लाख मकानों का वादा किया है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा