Daily Horoscope
✕

गुजरात चुनाव: चुनावी मैदान से दूर है महिलाएं...

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2012 (14:47 IST)
FILE
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वाली भाजपा और कांग्रेस दोनों ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए केवल 16 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

पहले चरण में 13 दिसंबर को पश्चिम अहमदाबाद जिले की चार सीटों समेत सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात की 87 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिहाज से भाजपा ने जहां 11 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने महज पांच महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है।

इस साल चुनावी अखाड़े में पहली बार उतरी केशूभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी ने केवल एक महिला प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।

चुनावी राजनीति में बहुत कम महिलाओं की उम्मीदवारी पर गुजरात विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर गौरांग जानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच राजनीतिक जागरुकता कम है और शहरी इलाकों में केवल सफल महिला उम्मीदवारों को फिर से मौका दिया जाता है।

जानी के मुताबिक राज्य सरकार ने अपनी ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण के तथा राजनीतिक सहभागिता के बारे में शैक्षणिक जागरुकता लाने के कदम नहीं उठाये हैं और कन्या भ्रूण हत्या, नवजात मृत्यु दर, उच्च कुपोषण दर आदि अहम सामाजिक विकास के संकेतकों में गुजरात की स्थिति अच्छी नहीं है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

फ‍िर वि‍वादों में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला, पहले महाकाल मंदि‍र अब खजराना गणेश में प्रतिबंधित गर्भगृह में एंट्री कर किए दर्शन

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

होलकर कॉलेज में हुईं 15 नियुक्तियां सवालों के घेरे में, कैसे 18 हजार से 33 हजार हो गया वेतन