kundali milan
✕

गुजरात चुनाव : अमित शाह को नारायणपुरा से टिकट

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2012 (14:49 IST)
FILE
सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ कांड में आरोपों से जूझ रहे गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह को भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में नारायणपुरा विधानसभा सीट से मैदान में उतरा है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए शाह समेत 89 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने दो चरण में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 89 उम्मीदवारों की अपनी सूची की घोषणा की। राज्य में 13 दिसंबर और 17 दिसंबर को मतदान होगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीईसी की बैठक में संभावित उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत की और उस पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी हासिल की।

सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ कांड में संलिप्तता के आरोपों से जूझ रहे और अदालत के आदेश पर पहले गुजरात से बाहर कर दिए गए शाह नारायणपुरा से चुनाव लड़ेंगे। बताया जाता है कि मोदी के विश्वस्त शाह उन पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं, जिन्होंने कथित रूप से सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ कांड को अंजाम दिया था।

आज जिन अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की घोषणा की गई, उनमें आनंदीबेन पटेल भी हैं। आनंदीबेन पटेल भी मोदी की घनिष्ठ सहयोगी हैं और वे घटलोडिया से चुनाव लडेंगी। अटकलें चल रही हैं कि यदि मोदी चुनाव के बाद राष्ट्रीय राजनीति में आते हैं तो गुजरात में आनंदीबेन पटेल ही कमान संभाल सकती हैं।

मोदी की चौकड़ी के अन्य नेता भारत भाई दरियापुर से चुनाव मैदान में होंगे। अपुष्ट खबर हैं कि 122 भाजपा विधायकों में 27 को टिकट नहीं मिला है। भाजपा 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए अब तक 177 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आज की सूची में 19 महिला, सात अनुसूचित जाति और 11 अनुसूचित जनजाति हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव; 2 दिन लाल तो 2 दिन हरे निशान में रहा बाजार, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

जनक दीदी की प्रेरणात्मक कार्यशाला 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?