dharma sangrah
✕

क्या आप जानते हैं कौन सा संवत लगने वाला है गुड़ी पड़वा से, जानिए नववर्ष का मंत्रिमंडल

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (17:32 IST)
कैसा होगा संवत् 2076 का मंत्री मंडल-
 
6 अप्रैल से नव-संवत् 2076 प्रारंभ होने जा रहा है। इस संवत्सर का नाम "परिधावी" होगा। इस नवीन संवत्सर के मंत्री मंडल में राजा शनि होंगे, सूर्य मंत्री होंगे, पूर्व धान्येश बुध, पश्चिम धान्येश चन्द्र होंगे। "परिधावी" नामक संवत्सर में मेघेश शनि, रसेश शुक्र, धनेश मंगल होंगे।
 
कैसे मनाएं गुड़ी-पड़वा
 
हमारे सनातन धर्म व हिन्दू परंपरा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का प्रारंभ होता है। जिसे गुड़ी-पड़वा कहते हैं। इस दिन सभी हिन्दू धर्मावलंबियों को अपने घर में 'गुड़ी' की स्थापना करनी चाहिए। प्रात:काल स्नान के पश्चात गुड़ी का पूजन कर उसे अपने घर की छत पर स्थापित करें। तत्पश्चात अपने ईष्ट देव एवं पंचांग का पंचोपचार पूजन कर पंचांग के वार्षिक फल का श्रवण करें। इसके उपरांत कड़वी नीम, काली मिर्च एवं मिश्री के मिश्रण का सेवन करें।
 
गुड़ी-पड़वा पर रहेगा स्वयंसिद्ध मुहूर्त-
 
वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर स्वयंसिद्ध मुहूर्त रहेगा। सनातन धर्म में मुहूर्त का विशेष महत्त्व होता है। किसी भी शुभकार्य या शुभ-कर्मकांड को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है।

शास्त्रोक्त मान्यता है कि यदि शुभ मुहूर्त साध लिया जाए तो अधिकांश दोषों का निवारण केवल शुभ मुहूर्त में किए गए कर्मों से हो जाता है। लेकिन हिन्दू वर्ष में कुछ विशेष दिन ऐसे भी आते हैं जब स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है अर्थात् उस पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है।

ऐसे मुहूर्त को "स्वयंसिद्ध मुहूर्त" या "अबूझ मुहूर्त" की संज्ञा दी गई है। पंचांग अनुसार "स्वयंसिद्ध मुहूर्त" की संख्या साढ़ेतीन बताई गई है। वर्ष प्रतिपदा अर्थात् गुड़ी-पड़वा इन्हीं साढ़ेतीन स्वयंसिद्ध मुहूर्त में सम्मिलित है। पाठकगण गुड़ी-पड़वा के पूरे दिन अपने शुभकार्यों का प्रारंभ कर सकते हैं।
 
संपूर्ण साढ़ेतीन अबूझ मुहूर्त इस प्रकार है-
 
1- वर्ष प्रतिपदा (पूरा दिन)
2- अक्षय तृतीया (पूरा दिन)
3- विजयादशमी (पूरा दिन)
4- कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (आधा दिन)
 
-ज्योतिर्विद् पं हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर जरूर जपें मां तुलसी के ये 8 चमत्कारी नाम, दूर होगी हर बाधा

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

अगला लेख