sundarkand

ICMR Scientist C Recruitment 2022: आईसीएमआर में निकली 17 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

Updated: सोमवार, 23 मई 2022 (14:56 IST)
ICMR Scientist C Recruitment 2022 / ICMR Bharti 2022: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने हाल ही में साइंटिस्ट सी के अलग-अलग पदों पर भर्ती को लेकर एक अधिसूचना जारी की है, इसके अनुसार 18 साइंटिस्ट-सी पदों पर भर्ती की जानी है और इसके लिए सैलरी 2,08,700 रुपए तक दी जाएगी। 
 
इस नौकरी को पाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा करके इस जॉब को हासिल कर सकते हैं। 
 
इस पोस्ट पर होने वाली नियुक्तियों के लिए साइंटिस्ट सी- 17 पद खाली पड़े हैं। जिसके लिए मांगी गई शैक्षिक योग्यता के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पब्लिक हेल्थ एंटोमोलॉजी में प्रथम श्रेणी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ-साथ संबंधित स्पेशलिटी में सरकारी क्षेत्र / निजी संस्थान में आर एंड डी / शिक्षण / कार्य में 4 वर्षों का अनुभव होना अथवा पीएच.डी के साथ द्वितीय श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री; प्रासंगिक स्पेशलिटी में सरकारी/ सार्वजनिक क्षेत्र/ निजी संस्थान में 4 वर्ष का आर एंड डी / शिक्षण / कार्य अनुभव होना अतिआवश्यक है। 
 
साथ ही योग्य उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकार के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान रखा गया है। 
ICMR साइंटिस्ट सी भर्ती 2022 के तहत आवेदन शुल्क- अन्य सभी वर्ग की श्रेणियों के लिए- रु. 1500/- रखा गया है। एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी / ईडब्ल्यूएस- छूट दी गई है। इन पदों पर नौकरी मिलने पर वेतन स्तर-11 रु. 67,700- रु. 2,08,700 (पूर्व-संशोधित ग्रेड वेतन- रु.6600/-) दिया जाएगा। 
 
ICMR साइंटिस्ट सी भर्ती 2022 के आवेदन पत्र के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार केवल  https://recruit.icmr.org.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ICMR Scientist C Recruitment 2022 Notification पर संबंधित जानकारी देखें। 

ALSO READ: SBI में रिटायर्ड अधिकारियों के 641 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 41,000 तक, जानें आवेदन की लास्ट डेट

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख