ramcharitmanas

गोवा शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार

Updated: शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (20:06 IST)
पणजी। धुआंधार अभियान के बाद गोवा शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां सत्तारूढ़ भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और राज्य में नए प्रवेश करने वाले आप तथा 3 पार्टियों एमजीएम, जीएसएम और शिवसेना के गठबंधन वाली पार्टियों के बीच मुकाबला है।
गोवा में 11 लाख से ज्यादा योग्य मतदाता इस बार अपने मतदान अधिकार का उपयोग 40 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में करने के योग्य हैं। कुल 1,642 मतदान केंद्रों पर राज्य में शनिवार को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 से लेकर शाम 5 बजे तक का है।
 
इस चुनाव में 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों और मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के भविष्य का फैसला होने वाला है। यहां 250 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दक्षिणी गोवा से कुल 131 उम्मीदवार और उत्तरी गोवा से 119 उम्मीदवार मैदान में हैं। 
 
वोटों की गणना 11 मार्च को होगी। ऐसी अटकलबाजी चल रही है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो रक्षामंत्री मनोहर पर्रिरकर को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए गोवा भेजा जा सकता है। (भाषा)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

मृतक राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों को उठाकर पुलिस ने भेजा जेल, ढाबे पर कर रहे थे ये काम, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

अगला लेख