ramcharitmanas

गोवा में ज्यादातर मंत्री चुनाव हार गए

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2017 (20:14 IST)
पणजी। गोवा में मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उनके ज्यादातर मंत्री शनिवार को चुनाव हार गए हैं। पारसेकर अपनी मांद्रे विधानसभा सीट से हार गए।
 
चुनाव मैदान में जोर-आजमाइश कर रहे 8 में से 6 मंत्री हार गए। उनकी हार भाजपा के खराब प्रदर्शन की एक वजह है। भाजपा 2012 के पिछले विधानसभा चुनाव में इस तटीय राज्य में अपने बलबूते पर बहुमत हासिल कर विजयी होकर उभरी थी।
 
पारसेकर मांद्रे सीट पर 7,000 से अधिक वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार दयानंदन सोपटे से हारे। पार्टी को एक झटका यह भी लगा है कि उसके वरिष्ठ नेता और वनमंत्री राजेंद्र आर्लेकर परनेम विधानसभा सीट पर एमजीपी के मनोहर आसगांवकर के हाथों हार गए।
 
नवगठित गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने भाजपा को दोहरा झटका दिया गया है, क्योंकि उसके 2 उम्मीदवारों ने निवर्तमान मंत्रिमंडल के 2 वरिष्ठ मंत्रियों को पराजित किया है। सियोलिम में जल संसाधन मंत्री दयानंद मांडरेकर को जीएफपी उम्मीदवार विनोद पायेकर ने तथा पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर को जीएफपी के जयेश सालगोंकार ने हराया।
 
राज्य के उद्योग मंत्री महादेव नाइक कांग्रेस के सुभाष शिरोडकर के हाथों शिरोडा सीट पर हार गए। चुनाव हारने वाले एक अन्य बड़े नेता एमजीपी के दीपक धवलीकर हैं जिन्हें उनकी पार्टी के भाजपा से रिश्ते तोड़ लेने के बाद चुनाव से पहले मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। (भाषा)
Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

अगला लेख