ramcharitmanas
✕

‘आप’ का महिला मुद्दों पर जोर

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (17:43 IST)
पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया है जिसमें महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर जोर दिया गया है और ऐसा लगता है कि पार्टी राज्य की महिलाओं के लिए आकर्षक पसंद बनने की दिशा में अग्रसर है। 
‘आप’ की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स ने घोषणापत्र को जारी किया, जिसमें कहा गया है, 'समुद्र तटों पर महिलाओं के लिए महिला लाइफगार्ड, चेंजिग कक्ष और शौचालयों को सुनिश्चित किया जाएगा। ' महिलाओं के लिए गरिमा का ऐलान करते हुए पार्टी ने कहा कि सामुदायिक न्याय केंद्रों की स्थापना की जाएगी, ताकि परामर्श के लिए सुरक्षित, सुलभ और गरिमापूर्ण मंच तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध हो पाए। 
 
लेकिन एल्विस गोम्स के खिलाफ एक ‍कथित आवासीय घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए जा रहे हैं और विभिन्न जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ जांच भी शुरू दी है इसलिए संभावना है कि गोम्स के स्थान पर किसी अन्य को मुख्यमंत्री की कुर्सी का दावेदार बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि गोम्स एक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और वे कनकोलिम विधानसभा चुनाव क्षेत्र से अपना नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं। 
 
हालांकि गोम्स का कहना है कि उन्हें पूछताछ के नाम पर प्रताडि़त किया जा रहा है और पार्टी ने उनकी भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्‍तारी की संभावना भी जताई है। ऐसी हालत में दिल्ली में पार्टी के नेता आशुतोष ने इस बात की आशंका भी जताई है कि गोम्स को गिरफ्तार की किया जा सकता है। उनका कहना है कि इसके पीछे रक्षा मं‍त्री मनोहर परिक्कर और उनके खास मुख्यमंत्री पारसेकर का हाथ है, जो कि गोम्स को फंसाने का षडयंत्र कर रहे हैं। 
 
आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में तटीय राज्य में 5 महिला थाने बनाने का वादा भी किया। पार्टी ने हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे विश्वस्तरीय बस सेवा, निःशुल्क वाई-फाई जोन, निःशुल्क साफ पानी और बिजली के बिल को 50 फीसदी तक कम करने का आश्वासन दिया है। 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील

100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

अगला लेख