Hanuman Chalisa
✕

युवाओं के लि‍ए टॉप करियर्स

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (18:35 IST)
ND
भारत के विद्यार्थियों के लिये आने वाला समय बहुत ही संभावनाओं से भरा हुआ होगा। भारत ने कुछ वर्षो में सभी क्षेत्रों में बेहद उन्नति करी है। हमने विश्व स्तर के वैज्ञानिक, इंजीनियर, पत्रकार, राजनेता, डॉक्टर, उद्योगपति, आर्टिस्ट, खिलाडी आदि का निर्माण किया है। आई.टी. बायोटेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष अनुसंधान में हम बेहद आगे आ चुके है।

कई बायोटेक्नॉलाजी कंपनियां जैसे बायोकॉन, सिस्को, निकोलस, डॉ. रेड्डीस आदि जैसी और भी कई बांयोटेक कंपनियाँ भारत में बहुत तेजी से अनुसंधान और निर्माण का कार्य कर रही है। इन कंपनियों में अच्छे सांइस ग्रेजुएट की जरूरत बढती जा रही है। कई चीजों का आउट सोर्सिग भारत में हो रहा है जैसे की डिजाईन के क्षेत्र में, कानून के क्षेत्र में, बी.पी.ओ. के क्षेत्र में कुशल विद्यार्थियों की माँग बढती जा रही है, हमारे यहाँ पर फिल्मो का निर्माण भी बहुत अधिक मात्र में हो रहा है और भारत के अलावा दुसरे देशों में भी इसका प्रदर्शन किया जाता है।

अमेरिका में डॉक्टर्स, सांइटिस्ट, माइक्रो साफ्ट, आई.बी.एम., इन्टेल, जिरोक्स सभी जगह पर भारतीय विद्यार्थियों ने अपना दबदबा बना रखा है। विरोद खोसला, विनोद धम, सबीर भाटिया, रजत गुप्ता, इन्द्रा नुई, रोनो दत्ता, राजीव गुप्ता, राकेश गंगवाल, राणा तलवार, अरूण सरीन, अरूण नेत्रावली, प्रदीप सिन्धु, अमर बोस, सुहास पाटील, अमन मेहता, गिरीश रेड्डी, रधुराम राजन, कवल रेखी यह सब भारतीय ही तो है जिन्होने पुरी दुनिया में अलग-अलग कंपनियों के मुख्य पदों पर आसीन है।

एनीमेशन उद्योग, मनोरंजन उद्योग, टेलीविजन उद्योग, बायोटेक उद्योग, क्लीनकल रिसर्च उद्योग यह सभी बहुत तेजी से भारत में बढ रहे है। लाखों की तादात में विदेश से अपना इलाज कराने लोग भारत आना चाह रहे है मोबाइल कनेक्शन की संख्या बढती जा रही है, निर्माण भी तेजी से हो रहे है कई शॉपिंग मॉल्स बन रहे है।

ND
हर जगह सुशिक्षित एवं गुणवान लोगों की आवश्यकता है। यदि हम अपने गुणों पर थोडा भी ध्यान देंगे तो हम निश्चित रूप से अपने करियर में बहुत आगे बढेंगे कुछ प्रमुख क्षेत्र जहाँ पर करियर की संभावना बढेगी वे है:-

1. सेवा क्षेत्र।
2. व्यापार प्रबंधन।
3. लॉ।
4. कला एवं आकृति।
5. सूचना, संचार एवं मनोरंजन का क्षेत्र।
6. कम्प्युटर एप्लीकेशन एवं सूचना प्रोद्योगिकी।
7. बायो टेक्नोलॉजी।
8. कृषि।
9. विज्ञान एवं तकनीकी।
10. स्वरोजगार।
11. गैर-सरकारी क्षेत्र।
12. रिटेल मार्केटिंग।
13. हेल्थ केयर।
14. बिजनेस प्रोसेस आउट सोर्सिग।
15. टुरिज्म।

इन सभी के अलावा अन्य प्रतियोगी परिक्षाएँ एवं सिविल सर्विसेस की तैयारी भी एक बेहतर करियर विकल्प है।

लेखक के बारे में
सचिन भटनागर
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट