sawan somwar

World Green Roof Day क्यों मनाया जाता है? क्या हैं ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी के फायदे?

Updated: सोमवार, 5 जून 2023 (17:56 IST)
World Green Roof Day 2023
क्या आपने कभी मेट्रो सिटी में ग्रीन रूफ देखि है? दरअसल अधिकतर बड़ी सिटी में ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी को अपनाया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से छत के ऊपर पौधे लगाए जाते हैं। इस टेक्नोलॉजी के कई फायदे हैं क्योंकि बड़ी सिटी में अधिकतम जनसंख्या के कारण मैदान कम होते हैं। ऐसे में क्लाइमेट चेंज से बचने के लिए ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाता है। इस टेक्नोलॉजी के महत्व को उभारने के लिए हर साल 6 जून को वर्ल्ड ग्रीन रूफ डे मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस दिवस से जुडी सारी जानकारी...........

क्या है वर्ल्ड ग्रीन रूफ डे?
इस दिवस की शुरुआत 2020 में हुई थी। इस दिवस के ज़रिए लोगों को ग्रीन रूप के फायदों के बारे में जागरूक किया जाता है। साथ ही बढ़ते प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज के कारण सभी मेट्रो सिटी को ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी की आवश्यकता है। ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी के कई फायदे होते हैं जिसकी वजह से हम अपने पर्यावरण को बेहतर कर सकते हैं।

ग्रीन रूफ से जुड़े कुछ ज़रूरी तथ्य

क्या हैं ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी के फायदे?
1. बारिश का पानी स्टोर करना: ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी की मदद से बारिश का पानी स्टोर होता है। साथ ही यह टेक्नोलॉजी बारिश के पानी को फिलटर करती है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से ग्राउंड वॉटर लेवल मेंटेन रहता है और बाढ़ की समस्या से राहत मिलती है।

2. शुद्ध हवा: ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी में कई तरह के पौधे लगाएं जाते हैं। इस टेक्नोलॉजी की मदद से पौधें कार्बनडाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में कंवर्ट करते हैं। यह टेक्नोलॉजी पर्यावरण को शुद्ध बनाती है।

3. तापमान रहता है कम: ग्रीन रूफ होने के कारण बिल्डिंग का तापमान कम रहता है। ग्रीन रूफ 50% सनलाइट को अब्सॉर्ब करती है। इस टेक्नोलॉजी के कारण ऐसी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है।

4. शोर को रोकना: ग्रीन रूफ के कारण बहार और अंदर का शोर परिवेशीय हो जाता है। ग्रीन रूफ साउंड बैरियर के रूप में काम करती है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से वातावरण शांत रहता है।

5. आग प्रतिरोधी श्रमता: ग्रीन रूफ में पौधे होने के कारण काफी नमी बनी रहती है जिससे आग लगने का खतरा कम होता है। अपने घर या बिल्डिंग को आग प्रतिरोधी बनाने के लिए आप ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ALSO READ: फादर्स डे कोट्स : father's day पर पढ़ें 15 सबसे खास अनमोल कथन

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख