World Green Roof Day क्यों मनाया जाता है? क्या हैं ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी के फायदे?
World Green Roof Day 2023
इस दिवस की शुरुआत 2020 में हुई थी। इस दिवस के ज़रिए लोगों को ग्रीन रूप के फायदों के बारे में जागरूक किया जाता है। साथ ही बढ़ते प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज के कारण सभी मेट्रो सिटी को ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी की आवश्यकता है। ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी के कई फायदे होते हैं जिसकी वजह से हम अपने पर्यावरण को बेहतर कर सकते हैं।
ग्रीन रूफ से जुड़े कुछ ज़रूरी तथ्य
- विश्व की सबसे बड़ी ग्रीन रूफ, फोर्ड मोटर कंपनी की रोज फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री अमेरिका के मिशिगन में मौजूद है।
- इसके साथ ही विश्व में सबसे ज्यादा ग्रीन रूफ वाला देश भी अमेरिका है।
- ग्रीन रूफ तीन प्रकार की होती हैं जिसमें इंटेंसिव, सेमि-इंटेंसिव और एक्सटेंसिव ग्रीन रूफ शामिल हैं।
- विश्व की पहली ग्रीन रूफ 600 ईशा पूर्व मेसोपोटामिया के जिगगुरात में पाई गई थी।
- साथ ही विश्व की पहली ग्रीन रूफ पॉलिसी 1979 में जर्मनी में लाई गई थी।
क्या हैं ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी के फायदे?
1. बारिश का पानी स्टोर करना: ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी की मदद से बारिश का पानी स्टोर होता है। साथ ही यह टेक्नोलॉजी बारिश के पानी को फिलटर करती है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से ग्राउंड वॉटर लेवल मेंटेन रहता है और बाढ़ की समस्या से राहत मिलती है।
2. शुद्ध हवा: ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी में कई तरह के पौधे लगाएं जाते हैं। इस टेक्नोलॉजी की मदद से पौधें कार्बनडाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में कंवर्ट करते हैं। यह टेक्नोलॉजी पर्यावरण को शुद्ध बनाती है।
4. शोर को रोकना: ग्रीन रूफ के कारण बहार और अंदर का शोर परिवेशीय हो जाता है। ग्रीन रूफ साउंड बैरियर के रूप में काम करती है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से वातावरण शांत रहता है।
5. आग प्रतिरोधी श्रमता: ग्रीन रूफ में पौधे होने के कारण काफी नमी बनी रहती है जिससे आग लगने का खतरा कम होता है। अपने घर या बिल्डिंग को आग प्रतिरोधी बनाने के लिए आप ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

