ramcharitmanas

Ukraine-Russia War - जानें क्‍या होते हैं Bomb Shelters, जान बचाने के लिए यूक्रेनी कर रहे हैं इसका इस्तेमाल

Updated: बुधवार, 2 मार्च 2022 (15:48 IST)
रूस और यूक्रेन की बीच जंग तेजी से जारी है। यूक्रेन और रूस बीच जारी जंग में कई लोग घायल हो गए है तो कई लोग अभी भी बंकरों में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश में लगे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को आज छठा दिन है। कई लोग हमलावर क्षेत्र से दूसरी जगह पलायन कर चुके हैं। रूस ने इसे स्‍पेशल मिलिट्री ऑपरेशन नाम दिया है। इस हमले में यूक्रेनी नागरिक अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर ठहरे हुए है। वहीं इसी बीच 23 साल की एक महिला ने बॉम्ब शेल्‍टर में बच्‍चे को जन्‍म दिया। सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो भी वायरल हुई। आइए जानते हैं क्‍या होता है बॉम्ब शेल्‍टर, जिसका इस्तेमाल जान बचाने के लिए किया जाता है।

क्‍या होते हैं बॉम्ब शेल्टर्स

बॉम्ब शेल्टर्स उन शेल्टर्स को बनाया जाता है जो काफी मजबूत होते हैं। जहां पर विस्फोट का प्रभाव एकदम से नहीं होता है। यह अंडरग्राउंड वाले हिस्से में बनाया जाता है। इन जगहों पर बुनियादी सुविधाएं रहती है। जैसे - पानी, जरूरी दवाएं, टॉर्च, बाहर के मौजूदा स्थिति को जानने के लिए रेडियो, खाने के पैकेट उपलब्ध होते हैं। यहां पर कम से कम तीन दिन की सुविधाएं होती है।



बॉम्ब शेल्टर का विशेष प्रयोग

हवाई हमले या अन्‍य आत्मघाती हमलों से बचने के लिए इसका विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। जिस तरह से यूक्रेन में किया जा रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव में लोग मेट्रो स्टेशन, फ्लाईओवर के नीचे अंडरग्राउंड को भी बॉम्‍ब शेल्टर के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है।

यूक्रेन पर हर तरह से हमला

बता दें कि, रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमला किया जा रहा है। रूस ने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्‍टम नष्ट कर दिए है। मिसाइल कीव सहित कई जगहों पर दागी गई है। रूसी सेना कई दिशाओं में यूक्रेन में दाखिल हो चुकी हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख