Hanuman Chalisa

ब्लैक कार्बन से हो सकती है असमय मौत,जानिए नई जानकारी

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (13:50 IST)
प्रकृति के खिलाफ या उसके अनुचित कभी भी कोई भी गतिविधि करने की सजा किसी एक इंसान को नहीं मिलती है बल्कि सभी लोग को परेशानी होती है। हाल ही में एक शोध में सामने आया है कि ब्लैक कार्बन तेजी से बढ़ रहा है और मानव जाति पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। इस वजह से समय से पूर्व मृत्यु भी संभव है। आज भी कई लोगों की जान वायु प्रदूषण से हो रही है लेकिन अध्ययन के बाद आकलन और अधिक दुरुस्त हो गए है।

अध्ययन के मुताबिक सिंधु –गंगा नदी के मैदानी क्षेत्र में ब्लैक कार्बन पाया जाता है। जिसका असर मानव जीवन पर होता है। लेकिन भारत में कभी इसे लेकर कोई मूल्‍यांकन नहीं किया गया।

मानव जाति की गतिविधियों के कारण ब्लैक कार्बन अधिक बढ़ रहा है। हिमालय श्रृंखला में हिमनद और बर्फ तेजी से पिघल रहा है। इसका असर तापमान पर भी पड़ रहा है और मानसून चक्र भी प्रभाव हो रहा है।

ब्लैक कार्बन के बढ़ने का कारण है जीवाश्‍म और अन्य जैव ईंधनों की वजह से उत्सर्जित बारीक कण होते हैं जिससे वायुमंडल का तापमान बढ़ता है।

ब्लैक कार्बन को लेकर कई प्रकार के शोध किए गए है अभी भी जारी है। ब्लैक कार्बन की वजह से जलवायु परिवर्तन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहा है। विश्व बैंक दक्षिण एशिया क्षेत्र के सदस्य हार्टविग शाफर के अनुसार,यह मानवीय गतिविधियों से पैदा होता है। साथ ही यह हवा में मौजूद  कणों का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख