Daily Horoscope
✕

जानिए किताबों का ध्यान कैसे रखना चाहिए

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (17:20 IST)
किताबें एक बहुमूल्य वस्तु होती है। इसका भी उतना ही महत्त्व है जितना किसी आभूषण का। युवाओं में भी अब किताबों के प्रति रुझान दिख रहा है। पुस्तक मेलों में अब अच्छी खरीददारी दिखती है। ऐसे में किताबें खरीदने के साथ उनकी देखरेख की भी जरूरत रहती है। साथ ही इन्हें मौसम की मार से भी बचाना चाहिए। आइए जानते हैं -
 
1 किताबों को मौसम से बचने के लिए उन्हें प्लास्टिक या पेपर से कवर कर के रखें। ऐसे में वह सीधे संपर्क में नहीं आती है।
 
2 अक्सर लोगों को अपनी किताबें प्रदर्शित करने की इच्छा होती है जिसे वह शान समझते हैं। इसलिए वह किताबें खुली रखते हैं। पर ऐसा करना गलत होता है। किताबों को नमी और गन्दगी से बचाने के लिए बंद अलमारी में रखना चाहिए।
 
3 किताबों में ठण्ड और बारिश में छोटे-छोटे कीड़े आ जाते हैं जो उनकी उम्र कम कर देते हैं। ऐसे में किताबों को धूप दिखाना भी आवश्यक होता है। उन्हें बारिश के बाद धूप जरूर दिखाना चाहिए।
 
4 किताबों की अलमारी में नेप्थलीन बॉल्स डालकर रखें जिससे किताबें कीड़ों से बच सके।
 
5 किताबों की और उनकी अलमारी की सफाई करते रहें। किताबों को भी खोलकर देखें और उनका स्थान भी बदलते रहें।
 
6 किताबों को यदि अलमारी में नहीं रखते हैं तो उन्हें किसी डब्बे में कपडा और प्लास्टिक से ढांक कर रखें। ऐसे में एक के ऊपर एक रखते हैं तो अधिक भार ना होने दें। किसी भी किताब पर अधिक वजन है होना उसकी आयु कम कर देता है। 
 
7 जो किताबें बेहद पुरानी हो गई है और उनकी स्थिति अच्छी नहीं है तो उनके पन्नों के बीच बटर पेपर रखें। ऐसे में उनके पन्ने चिपकेंगे नहीं।
 
8 यदि किताब के पन्ने बिलकुल अलग-अलग हो रहें हैं और फट भी रहे हैं तो ऐसी किताबों की बाइंडिंग जरूर करवा लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख