dharma sangrah
✕

दुनियाभर में बलात्कारियों को मिलने वाली भयंकर सजाएं

Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2016 (16:08 IST)
बलात्कार दुनिया में इंसानों के खिलाफ होने वाले सबसे भयंकर अपराधों में शामिल है। रेप के शिकार व्यक्ति अक्सर समाज में नीची नज़रों से देखे जाते हैं। यह दिमागी और शारीरिक दोनों अपराधों की श्रेणी में गिना जाता है। इसके बाद, अक्सर पीड़ित व्यक्ति की सारी जिंदगी पर इस अपराध का असर बना रहता है। 
 
दुनिया में विभिन्न देशों की सरकारों ने इस अपराध से निपटने के लिए गंभीर कानून बनाए हैं। इनकी मदद से इस अपराध पर रोक लगाना खास मकसद होता है। जानिए ऐसी सजाएं जो इतनी भयंकर हैं कि अपराधी की रूह कांप जाए। 


 
 
चीन : चीन की सरकार बलात्कारियों के खिलाफ सख्त है। यहां बलात्कारी को सीधे मौत की सज़ा दे दी जाती है। इसके अलावा उनके गुप्तांग को विकृत करने की सज़ा का भी प्रावधान है। 
 
ईरान : ईरान में बलात्कार के अपराधी को या तो फांसी  दे दी जाती है या गोली मार दी जाती है। अगर पीड़ित अपराधी पर थोड़ा नरम पड़े तो 100 कोड़ों की सज़ा का प्रावधान है। इसके अलावा आजीवन कारावास की भी सज़ा दी जाती है। 
 
नीदरलैंड : किसी प्रकार का सेक्सुअल अपराध, भले ही वह किसी की अनुमति के बिना फ्रेंच किस ही क्यों न हो, बलात्कार की श्रेणी में गिना जाता है। रेपिस्ट को 4 से लेकर 15 साल की कैद दी जाती है। किसी वेश्या पर भी इस तरह का अपराध साबित होने पर यहां 4 साल की कैद की सज़ा दी जाती है, जबकि अन्य देशों में वैश्याओं के खिलाफ इसे अपराध नहीं माना जाता। 
 
फ्रांस : फ्रांस में बलात्कारी अपराधी को 15 साल तक की सज़ा दी जाती है। यह सज़ा 30 साल जितनी लंबी भी हो सकती है या आजीवन कारावास की भी हो सकती है। 

नॉर्थ कोरिया : नॉर्थ कोरिया में किसी प्रकार की नर्मी नहीं दिखाई जाती। यहां त्वरित फैसला होता है, जिसके अंतर्गत बलात्कारी को सिर में गोली मार दी जाती है। 
 
रूस : रूस में बलात्कारी को 3 साल से अधिक की सज़ा दी जाती है। यह 30 साल की भी हो सकती है। इसका फैसला पीड़ित को पहुंचे नुकसान के आधार पर किया जाता है।  
 
अफगानिस्तान : यहां पर पीड़ित को सिर्फ 4 दिनों में न्याय मिल जाता है। यहां भी बलात्कारी को सिर में गोली मार दी जाती है। 
 
नॉर्वे : नॉर्वे में बलात्कार के अपराधी को 4 से 15 साल की कैद का प्रावधान है। यह पीड़ित को पहुंचे नुकसान के आधार पर होता है। 
 
यूएसए : यूएसए में दो तरह के कानून हैं। स्टेट लॉ और फेडरल लॉ। अगर बलात्कार का केस संघीय यानी फेडरल लॉ के अंतर्गत है तो बलात्कारी को 30 साल की सज़ा दी जाती है। वही स्टेट यानी राज्य के कानून हर राज्य में अलग अलग हैं। 
 
भारत : भारत में बलात्कार के कानून को 2013 में काफी सख्त कर दिया गया। यहा 14 साल तक की सज़ा का प्रावधान है। अगर बलात्कार अनोखे केस की श्रेणी में आता है तो बलात्कारी को फांसी दे दी जाती है।
 
सउदी अरब : अगर किसी बलात्कार के अपराधी का अपराध साबित हो जाता है तो उसे जनता के सामने सज़ा दी जाती है। यह दुनिया के सबसे भयंकर सज़ाओं में से एक होती है। 
 
यूएई : यहां बलात्कार के अपराधी पर किसी तरह की नर्मी नहीं दिखाई जाती। आपने रेप किया है तो आपको मरना होगा। सात दिन के भीतर यहां मौत की सज़ा दे दी जाती है। 
 

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख