dharma sangrah
✕

दलिया खाने के 5 फायदे, जरूर जानें

Written By WD
Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2016 (15:55 IST)
आम तौर पर बीमार लोगों को दलिया खिलाया जाता है, लेकिन दलिया बीमारों का ही भोजन है यह सोचना गलत है। दलिया खाने के यह 5 फायदे जानने के बाद आप इसे शौक से खाना पसंद करेंगे। जानें दलिया खाने के 5 फायदे - 

1 दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है और फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याओं का सरलता से निराकरण करने में मददगार साबित होता है।
2 दलिया एक पौष्ट‍िक भोजन है जो पोषण की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। खास तौर से जब यह मिश्र‍ित अनाज से बना हो। अगर आप भारी भरकम या अधिक भोजन करने से बचते हैं, तो दलिया आपके लिए अनिवार्य तत्वों की पूर्ति करता है।

3 वजन कम करने वालों के लिए रात के खाने में सिर्फ दलिये का सेवन काफी फायदेमंद है। एक कटोरी पतला दलिया आपकी भूख भी मिटाएगा, पाचन भी दुरुस्त करेगा और फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में भी मददगार होगा।

4 डायबिटीज रोगियों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद होता है। यह मैंगनीज का एक बेहतरीन स्त्रोत है, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मददगार साबित होता है।   
5 फैट फ्री या अत्यधिक कैलोरी वाला दलिया आपके लिए ऊर्जा का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह किसी भी मसालेदार स्वादिष्ट खाने की अपेक्षा दुगुनी ऊर्जा प्रदान करता है, और कोलेस्ट्रॉल के जमाव को कम करने में मदद करता है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

अगला लेख