Hanuman Chalisa
✕

क्या हाथी चूहों से डरते हैं? पढ़ें रोचक जानकारी

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (17:23 IST)
Elephant n Rat
 
हाथी इतना विशालकाय जानवर होता है और चूहा जरा सा इसलिए सोच लिया जाता है कि भला यह कोई सवाल है कि हाथी चूहे से डरता है। सुना है हाथी वास्तव में चूहों से डरते हैं। उसकी वजह यह है कि चूहा हाथी की सूंड में आखिर तक घुसकर उसका दम घोंटने की क्षमता रखता है।
 
असलियत यह है कि हाथियों को चूहों से माशा बराबर भी डर नहीं लगता। आप हाथी के आसपास चूहों को भागता-दौड़ता देख सकते हैं और वह इस बात की जरा भी परवाह नहीं करता और फिर हाथी में सूंघने की जबरदस्त क्षमता होती है। इसलिए यह भी नहीं कहा जा सकता कि हाथी को अपने पास चूहों की मौजूदगी का अहसास ही नहीं होगा।
 
'फिर यह क्यों कहा जाता है कि चूहा हाथी की सूंड में घुसकर उसका दम घोंट सकता है?'
 
'यह बेकार की बात है। अगर जरा सी देर को यह मान लिया जाए कि चूहे में इतना साहस होता है कि वह हाथी की सूंड में प्रवेश कर जाए, तो भी इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, हाथी का कुछ नहीं बिगड़ेगा।' 
 
हाथी सांस लेगा और एक झटके में चूहे को सूंड से बाहर बहुत दूर फेंक देगा। इसलिए यह बात आइंदा किसी से मत कहना कि हाथी चूहों से डरते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख