Hanuman Chalisa

अगर चाहती हैं कि आप असिन जैसी नजर आएं तो जानिए क्‍या है उनका ‘डाइट प्‍लान’

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (16:44 IST)
फिल्म गजनी की हिरोइन याद है आपको...  अपनी इस पहली फि‍ल्‍म से ही लोगों के दिल में जगह बना ली थी असि‍न ने। लेकिन आजकल वे अपने फि‍टनेस के लिए जानी जाती हैं। हालांकि असिन पहले भी काफी फि‍ट रही हैं। जो लड़कियां फिटनेट फ्रिक हैं और चाहती हैं कि वे असिन की तरह नजर आए तो उन्हें असिन के डायट प्लान के बारे में जरूर जानना चाहिए।

ब्रेकफास्‍ट
वह अपने नाश्ते में आमतौर पर कुछ जई और मूसली के साथ ही फलों का सेवन भी करती हैं। असिन आम, कटहल और केले खाती हैं। नाश्ते में इडली या अंडे भी शामिल करती हैं।

लंच
असिन को सब्जी के साथ चपाती या चावल खाना पसंद है। वह भोजन के बीच स्नैक्स का सेवन करने से बचने के लिए अच्छे से लंच करती हैं। जो उनके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। वह कई बार अपने दोपहर के भोजन में मछली शामिल करना पसंद करती हैं, क्योंकि यह उनके पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक है। उनकी पसंदीदा डिश चावल और झींगा हैं, जो नॉनवेज खाने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प भी है। अगर सब्जियों में उनकी पसंद के बारे में पूछा जाए तो उन्हें गाजर बेहद पसंद है।

डि‍नर
उनके खाने में आमतौर पर पकी हुई सब्जियां, अंडे, चिकन या मछली शामिल होती हैं। वह सिर्फ रात के खाने के समय चावल से परहेज करने पर जोर देती हैं, क्योंकि रात में चावल को पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दरअसल रात में हमारी बॉडी पूरी तरह से रेस्ट पर चली जाती है जिससे हमारे द्वारा खाया गया खाना फैट में बदल जाता है।

नो टू चाय-कॉफी
असिन डायट प्लान में चाय या कॉफी शामिल नहीं करती हैं। क्योंकि यह सेहत के लिए हेल्दी नहीं होते हैं। जब उन्हें कुछ पीने की इच्छा होती है तो वह दूध पीती हैं। इसी तरह वह हमेशा जंक फूड से बहुत दूर रहती हैं। असिन शुगर से बनी मिठाईयों और डेजर्ट से दूर रहती है। ताजा मीठे फल और फ्रूट जूस, शेक पीना पसंद करती हैं। महिलाओं को चॉकलेट खाना पसंद है, लेकिन असिन चॉकलेट खाने का विरोध करती हैं। वे बहुत मुश्किल से ही कभी चॉकलेट खाती हों।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख