Daily Horoscope
✕

‘नमो मंच’ खत्म, भाजपा नेता माकपा में शामिल

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 29 जनवरी 2014 (13:28 IST)
FILE
कन्नूर (केरल)। राजनीतिक रूप से संवेदनशील कन्नूर जिले की सियासत में खलबली मचाते हुए असंतुष्ट भाजपा नेताओं के एक समूह और उनके समर्थकों ने पार्टी की राज्य इकाई से मतभेद के बाद कुछ हफ्ते पहले गठित अपना ‘नमो मंच’ खत्म कर दिया और माकपा में शामिल हो गए।

माकपा के राज्य सचिव पी. विजयन ने पानुर में मंगलवार शाम एक जनसभा में ‘लाल माला’ पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। दिग्गज मार्क्सवादी नेता वीएस अच्युतानंदन ने उनकी शिरकत का विरोध किया था।

विजयन ने कहा कि घटनाक्रम राज्य की राजनीति में बड़ी तब्दीली को दिखाता है और उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा लोग हिंदुत्व का त्याग कर वामपंथ की कतारों में शरीक होंगे।

माकपा राज्य सचिव ने इन आलोचनाओं को भी खारिज कर दिया कि पूर्व भगवाइयों को पार्टी में शामिल करना उन पार्टी कार्यकर्ताओं की स्मृति का अपमान है, जिन्होंने भाजपा और आरएएस के खिलाफ संघर्ष में अपनी जान कुर्बान की है। माकपा में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओके वासु शामिल हैं।

इस बीच, भाजपा ने कहा कि सिर्फ कुछ असंतुष्ट लोगों ने पार्टी छोड़ी है और उनके फैसले से क्षेत्र में पार्टी के विकास पर कोई असर नहीं पड़ेगा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना