Hanuman Chalisa
✕

मोदी ने मांगी मां गंगा से माफी, कहा...

Written By WD
Updated: गुरुवार, 8 मई 2014 (13:00 IST)
FILE
नई दिल्ली। भाजपा के पीएम उम्‍मीदवार नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर गंगा आरती में हिस्‍सा नहीं ले पाने के लिए मां गंगा से माफी मांगी।

मोदी ने ट्वीट कर गंगा मां से माफी मांगी है। उन्‍होंने गंगा आरती में शामिल ना होने के लिए माफी मांगी है। मोदी ने कहा है कि मां का प्‍यार राजनीति से ऊपर होता है।

मोदी ने लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव आयोग को संस्था की तटस्थता की चिंता नहीं है इसीलिए हमारे कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह की राह पकड़नी पड़ी।

मोदी ने जनसभा की अनुमति से चुनाव आयोग के इंकार का विरोध कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने का आग्रह भी किया।

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ता भाइयों और बहनों से आग्रह करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि लोगों को कोई परेशानी न हो।

गौरतलब है कि वाराणसी शहर में आज होने वाली मोदी की सभा के लिए स्‍थानीय प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मोदी वडोदरा के अलावा वाराणसी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं जहां 12 मई को वोटिंग होनी है।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

योगी सरकार में अपराधियों की खैर नहीं, केशव मौर्य ने कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा

INDIA ब्लॉक में पड़ी दरार, परिसीमन बिल पर शरद पवार ने कांग्रेस से अलग चली चाल, मोदी सरकार को मिलेगा फायदा!