Daily Horoscope
✕

मोदी ने किया भाजपा को 'हाईजैक'

Written By भाषा
Published: गुरुवार, 27 मार्च 2014 (07:52 IST)
पटना। अपने घोर प्रतिद्वंदी नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति ने भाजपा को हाईजैक कर लिया है और उस पार्टी के अध्यक्ष भी उनके आज्ञाकारी के रूप में व्यवहार कर रहे हैं।
FILE

पटना हवाई अड्डा पर नीतीश ने कहा कि उक्त पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष ने उन्हें (मोदी) खुश करने के लिए आधे घंटे में नारा बदल दिया।

नीतीश का इशारा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अपनी पार्टी के वेबसाईट पर नरेंद्र मोदी के पक्ष में जारी नारों की ओर था।

भाजपा पर अपने प्रचार पर बेशुमार राशि खर्च करने का आरोप लगाते हुए नीतीश ने कहा था कि इसके लिए आखिर पैसा कहां से आता है और जो पैसा देगा क्या वह वसूली नहीं करेगा।

उन्होंने आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व में किए गए सर्वे को नकारते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के पक्ष में बिहार में कोई लहर नहीं दिखती है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज