Hanuman Chalisa
✕

मोदी के नाम पर भाजपा को मिलेगा वोट : रमन

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:52 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 महीने पहले अपने बलबूते पर भाजपा को बेहतरीन जीत दिलाकर तीसरी बार सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह लोकसभा में राज्य की सभी 11 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

FILE

मुख्यमंत्री का मानना है कि लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और मोदी के नाम पर जनता भाजपा को वोट देगी। प्रधानमंत्री का पद बड़ा मुद्‌दा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बुरी स्थिति है। उसके पास प्रत्याशियों की कमी है, इस कारण भाजपा को जीत में दिक्कत नहीं आएगी।

भाजपा के पास प्रत्याशियों की लंबी कतार है। नए व अच्छे चेहरे की तलाश जरूर है। लोकसभा चुनाव के मुद्‌दे पर मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह से लंबी बातचीत हुई। प्रस्तुत है संपादित अंश-

प्रश्न : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में मोदी फैक्टर कितना काम करेगा?

उत्तर : प्रधानमंत्री का पद बड़ा मुद्‌दा है। मोदीजी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं इसलिए स्वाभाविक रूप से उनके नाम पर जनता भाजपा को वोट देगी।

* लोकसभा चुनाव क्या राहुल गांधी विरुद्ध नरेन्द्र मोदी रहेगा? या महंगाई व भ्रष्टाचार प्रमुख चनावी मुद्‌दा होगा?

- लोकसभा में भ्रष्टाचार व महंगाई तो मुद्‌दा रहेगा ही, देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व कमजोर पड़ गया है। खासकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी खराब है, उसे अच्छे प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

* लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार के कामों के आधार पर भाजपा को कितना फायदा हो सकता है?

- जनता राज्य सरकार के कामों को पसंद कर रही है खासकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से लोग काफी खुश हैं। धान का बोनस व अन्य कामों के आधार पर जनता ने 3 महीने पहले भाजपा को वोट दिया है। लोकसभा में राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर रहेगा।

अगले पन्ने पर, छत्तीसगढ़ में कितना है आप पार्टी का असर...



* छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) का कोई प्रभाव दिखाई पड़ रहा है क्या?

- छत्तीसगढ़ में कही भी आम आदमी पार्टी का असर नहीं है।

* छत्तीसगढ़ में भाजपा के वर्तमान सभी सांसदों को टिकट दिया जाएगा या फिर कुछ नए चेहरे आएंगे?

- कुछ नए चेहरे आएंगे। लोकसभा प्रत्याशी चयन के लिए 10 मार्च को राज्यस्तर पर बैठक होनी है, उसमें तय होगा कि किन-किन सीटों पर नए चेहरे उतारे जाएंगे। छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा 13 मार्च तक हो जाएगी।

*आप कह रहे हैं कि कार्यकर्ताओं के बलबूते लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, क्या छत्तीसगढ़ में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में अतिआत्मविश्वास नहीं आ गया है?

- कार्यकर्ता उत्साहित हैं, उनमें अतिआत्मविश्वास नहीं आया है।

* विधानसभा चुनाव में आदिवासी बहुल इलाकों में भाजपा को काफी कम सीटें मिलीं, लोकसभा में क्या स्थिति रहने की संभावना है?

- यह सही है कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी इलाकों में भाजपा को कम सीटें मिलीं, लेकिन 2009 के लोकसभा का नतीजा देखें तो उलट परिणाम आया था। हम विधानसभा चुनाव में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में हार गए थे। एक भी सीट नहीं मिली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में महासमुंद क्षेत्र से भाजपा का सांसद चुना गया। बस्तर व सरगुजा इलाके में विधानसभा चुनाव में भाजपा को कम सीटें मिलीं। उम्मीद है कि लोकसभा में परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा।

* लोकसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति व प्रचार अभियान कैसा रहेगा?

- कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता तक जाएंगे। इसके अलावा मोदीजी के नाम पर वोट मांगेंगे। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए राज्य स्तर के नेताओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेता आएंगे। भाजपा ने सभी संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर प्रचार का पहला चरण पूरा कर लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
रवि भोई
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा