dharma sangrah
✕

मोदी के डर से भाजपा से दूर हैं मुसलमान

Written By WD
Published: बुधवार, 16 अप्रैल 2014 (10:22 IST)
नई दिल्ली। शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को लेकर मुस्लिमों के अंदर अभी भी शंका बनी हुई है। मुसलमान मोदी की बजाय राजनाथ को ज्यादा स्वीकार करते हैं, जैसे वो अटल जी को करते थे।
FILE

धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि मुसलमानों में मोदी को लेकर अभी भी डर बना हुआ है। इस वजह से ही मुसलमानों ने भाजपा से दूरी बना रखी है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद और सुन्नी धर्मगुरु फिरंगी महली से मुलाकात की थी। ताकी पार्टी को उनका समर्थन हासिल हो सके। मुलाकात के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने राजनाथ की जमकर तारीफ की थी।

अगले पन्ने पर... भाजपा भी चली कांग्रेस की राह...


राजनाथ की मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात के बाद भाजपा पर भी धर्म की राजनीति करने के आरोप लगने लगे हैं। हालांकि भाजपा पर पहले हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के प्रयास करने के आरोप लगते रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब सोनिया ने मुस्लिम नेता इमाम बुखारी समेत कई मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद इमाम बुखारी ने मुसलमानों से कांग्रेस को वोट देने की भी अपील की थी। इस मुलाकात के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया था।

मुस्लिम धर्मगुरुओं से राजनाथ सिंह की मुलाकात पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। एसपी नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि वोट के लालच में भाजपा कुछ भी कर सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क