Hanuman Chalisa
✕

मोदी की रैली से पहले धमाका, भाजपा चिंतित

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 27 मार्च 2014 (16:11 IST)
FILE
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैली से पहले गया में एक मोबाइल टॉवर पर हुए विस्फोट की घटना पर चिंता जताते हुए भाजपा ने गुरुवार को कहा कि इससे उसकी गृह मंत्रालय से व्यक्त की गई यह आशंका सही साबित हो गई है कि उसके नेताओं को खतरा है।

मोदी की गुरुवार को गया वाली चुनाव रैली से पहले माओवादियों ने जिले के दो क्षेत्रों में शक्तिशाली बमों से दो मोबाइल टॉवर उड़ा दिए।

पार्टी की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने यहां कहा कि भाजपा की रैलियों और खासकर उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाकर हुए कई हमलों के प्रति पार्टी देश की जनता और मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर पार्टी गृह मंत्रालय के समक्ष अपनी चिंता जता चुकी है। उनके अनुसार गुरुवार की घटना से भाजपा की यह आशंका सही साबित हुई है कि राष्ट्रविरोधी ताकतें देश में चुनावी वातावरण और सौहार्द को बिगाड़ना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की कथित बिगड़ती स्थिति के लिए भाजपा प्रवक्ता ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले पटना में मोदी की रैली में विस्फोट हो चुके हैं।

उन्होंने गृह मंत्रालय से भाजपा नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि इस बात को वह देखे कि कहां कमी रह गई है जिससे आतंकी ऐसी घटनाएं कर पा रहे हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन