Daily Horoscope
✕

मोदी की रैली पर रोक, क्या बोली भाजपा...

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 7 मई 2014 (15:46 IST)
FILE
नई दिल्ली। वाराणसी में मंगलवार को गुरुवार को नरेन्द्र मोदी की दो में से एक रैली की अनुमति नहीं देने पर गुस्सा जाहिर करते हुए भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन ने सत्तारूढ़ सपा के ‘अलिखित आदेश’ पर ऐसा किया है।

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने वाराणसी प्रशासन के इस निर्णय को पूर्णतया अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक उम्मीदवार को उसके चुनाव क्षेत्र में रैली करने से मना किया गया है।

पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। इस सीट के लिए 12 मई को मतदान होगा।

भाजपा ने इस ‘अस्वीकार्य निर्णय’ के विरुद्ध चुनाव आयोग जाने और निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने का संकेत दिया है।

मोदी का मंगलवार को वाराणसी में दो रैलियां करने का कार्यक्रम था, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने एक ही रैली की अनुमति दी है। ऐसे में मोदी दो की बजाय एक रैली को ही संबोधित कर पाएंगे।

सीतारमण ने आरोप लगाया कि सपा और जिला प्रशासन के बीच अलिखित समझौता है अन्यथा प्रशासन एक उम्मीदवार को उसके खुद के ही चुनाव क्षेत्र में रैली करने से कैसे रोक सकता है? वह अलिखित आदेश का पालन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘सुरक्षा और उक्त स्थान के पहले से ही बुक होने’ का कारण बताते हुए मोदी की एक रैली की अनुमति नहीं दी गई है। भाजपा नेता ने कहा कि यह पूर्णतया अस्वीकार्य है। हम इस निर्णय पर हैरान हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

शेम ऑन यू इंदौर पुलि‍स, आप घूसखोर हो, आप में तमीज नहीं, पुल‍िस कमि‍श्नर में तो सलमान से ज्‍यादा एट‍िट्यूड है

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!