Daily Horoscope
✕

मोदी की रसूल से तुलना, EC को शिकायत

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 2 अप्रैल 2014 (13:31 IST)
FILE
भोपाल। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर गढ़े जा रहे नारे नए नए विवादों का कारण बनते जा रहे हैं। 'हर-हर मोदी' के नारे संबंधी विवाद के अब 'मान लो रसूल है मोदी' की पंक्ति विवाद का एक बड़ा कारण बन गई है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को एक शिकायत सौंपी है, जिसमें उस भड़काऊ पैम्पलेट का हवाला दिया गया है, जो भोपाल में महत्वपूर्ण स्थानों पर शरारती तत्वों द्वारा चस्पा किया गया है।

कांग्रेस ने इस पैम्पलेट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस प्रकार की आपत्तिजनक प्रचार सामग्री को चस्पा करने और बांटने वालों पर सख्त नजर रखने की मांग की है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने चुनाव आयोग को जो शिकायत सौंपी है, उसके साथ विवादास्पद भड़काऊ पैम्पलेट की प्रति भी संलग्न की है। विभाग के अध्यक्ष सलीम ने बताया है कि इस पैम्पलेट में भाजपा का चुनाव चिन्ह भी छपा है।

इस पर्चे में भाजपा के नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए काव्यात्मक शैली में 30 पंक्तियां भी शामिल हैं। इन पंक्तियों में से चार को लेकर कांग्रेस ने सख्त एतराज जताया है। चुनाव आयोग को सौंपी गई शिकायत में कहा गया है कि इसमें चार आपत्तिजनक पंक्तियां इस तरह हैं 'अजान में मोदी, कुरान में मोदी, आगाज में मोदी, नमाज में मोदी, अब तो मान लो रसूल हैं मोदी'। यह पंक्ति मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली है।

पिछले दिनों मोदी के पक्ष में प्रचारित किया गया एक नारा 'हर- हर मोदी' चर्चाओं में आया था जिसका शंकराचार्य सहित अन्य लोगों की ओर से विरोध किए गया था। बाद में भाजपा ने इसे अपना नारा नहीं माना था बल्कि कहा था कि यह जनता के उत्साह का प्रतीक है। अब मोदी की तुलना 'रसूल' से की गई है जो बड़े विवाद को जन्म दे सकती है।

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के सान्निध्य में हुआ प्रकृति दर्शन

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन