Daily Horoscope
✕

मोदी आए तो तीन सरकारें खतरे में...

Written By WD
Updated: बुधवार, 23 अप्रैल 2014 (12:04 IST)
नई दिल्ली। अगर केन्द्र में राजग की सरकार बनती है या फिर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने में सफल हो जाते हैं तो जहां केन्द्र में परिवर्तन होना स्वाभाविक है ही, वहीं कुछ राज्यों में इस उलटफेर का असर जल्द ही देखने को मिलेगा।
FILE

मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही बिहार, झारखंड और उत्तराखंड की राज्य सरकारों के जीवन पर तलवार लटकना तय है। भाजपा दिल्ली में भी अपनी सरकार बनाना चाहेगी तो कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भाजपा का असर दिखाई देने लगेगा। उल्लेखनीय है कि इन राज्यों में जहां गैर-भाजपा सरकारें हैं उन्हें बहुत जोखिमपूर्ण समर्थन हासिल है और वे अवसरवादी विधायकों के भरोसे पर हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी कहीं भी बदले की भावना से काम नहीं करेगी, लेकिन इतना तय है कि केन्द्र में मोदी की सरकार के बनते ही बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में जहां राज्य सरकारों की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी वहीं दिल्ली में भाजपा अपनी सरकार बनाने की कोशिश करेगी।

फिर चलेगा ऑपरेशन लोटस... पढ़ें अगले पेज पर....


सरकार और पार्टी के शीर्ष नेता ऐसा नहीं भी करें लेकिन उन पर क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का दबाव बढ़ता जाएगा। इसलिए इन राज्यों में जो विधायक अनिश्चय की स्थिति में अन्य दलों को समर्थन दे रहे हैं, रातोरात वे भाजपा के समर्थक बन जाएंगे। इन राज्यों में या तो सरकारें बदल जाएंगी अन्यथा यहां राज्यों में चुनाव हो सकते हैं और अगर चुनाव होते हैं तो इन राज्यों में भाजपा की सरकारें बनना भी स्वाभाविक परिवर्तन जान पड़ता है।

फिलहाल जो मोदी की लहर है वह लोकसभा चुनावों के बाद भी कुछ समय तक चलती रह सकती है और कुछ राज्यों में 'ऑपरेशन लोटस' चलाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस और अन्य दलों के विधायकों की मदद से भाजपा की सरकार बनाई थी। ऐसे ही लोटस लोकसभा चुनावों के बाद कई अन्य राज्यों में खिल सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य